हल्द्वानी: खनस्यू के बोलेरो चालक से एक किलो चरस बरामद
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस और एसओजी ने एक किलो चरस के साथ बोलेरो चालक को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 60 हजार के करीब बताई जा रही है। मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी भूपेंद्र धौनी ने बताया कि पुलिस और एसओजी को खबर मिली थी कि एक बोलेरो …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस और एसओजी ने एक किलो चरस के साथ बोलेरो चालक को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 60 हजार के करीब बताई जा रही है।
मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी भूपेंद्र धौनी ने बताया कि पुलिस और एसओजी को खबर मिली थी कि एक बोलेरो में एक किलो से अधिक चरस हल्द्वानी लाई गई है। इस पर टीम ने रोडवेज के पीछे गोलचा कंपाउंड जवाहर नगर से बोलेरो और उसके चालक को पकड़ लिया। जब तलाशी ली गई तो बोलेरो से एक किलो 10 ग्राम चरस बरामद हुई।
आरोपी ने अपना नाम पारतोला खन्स्यू धौरी निवासी गोपाल राम बताया। आरोपी ने बताया कि वह खन्स्यू से ही चरस लेकर आया था, लेकिन बेचने से पहले पकड़ लिया गया। पुलिस ने बोलेरो सीज कर दी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसओजी प्रभारी नन्दन सिंह रावत, एसआई भुवन राणा, का अमनदीप सिंह, दिलशाद अहमद, अशोक रावत, अनिल गिरी, कुन्दन कठायत, त्रिलोक सिंह आदि थे।
