कानपुर: कई उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे, भाजपा प्रत्याशियों की संपत्ति में इजाफा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। विधानसभा चुनाव-2022 के लिए नामांकन का दौर चल रहा है। कई प्रत्याशी अपना पर्चा भर चुके हैं। उनकी ओर से दाखिल शपथ पत्र के अनुसार भाजपा प्रत्याशियों की संपत्ति बीते सालों में खूब बढ़ी है। अन्य दलों के नेताओं का हाल कुछ ठीक नहीं है। आइए जानते हैं शपथपत्र दाखिल करने वाले माननीयों की …

कानपुर। विधानसभा चुनाव-2022 के लिए नामांकन का दौर चल रहा है। कई प्रत्याशी अपना पर्चा भर चुके हैं। उनकी ओर से दाखिल शपथ पत्र के अनुसार भाजपा प्रत्याशियों की संपत्ति बीते सालों में खूब बढ़ी है। अन्य दलों के नेताओं का हाल कुछ ठीक नहीं है। आइए जानते हैं शपथपत्र दाखिल करने वाले माननीयों की आर्थिक स्थिति के बारे में।

घट गई नीलिमा कटियार की आय

नगर की कल्याणपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलिमा कटियार की आय पूर्व वर्षों की तुलना में कम हो गई है। उनकी ओर से दाखिल शपथ पत्र में आयकर विवरणी में दर्ज डाटा के अनुसार वित्तीय वर्ष 2016-2017 में उनकी घोषित आय 11,92,126 रुपये थी। 2020-2021 में 9,04,700 रह गई। सतीश निगम की आय शून्य नामांकन के दौरान दाखिल शपथ पत्र के अनुसार कल्याणपुर से सपा प्रत्याशी सतीश निगम की आय आयकर विवरणी के अनुसार शून्य दर्शाई गई है।

सुरेंद्र मैथानी की आय में जबरजस्त उछाल              

गोविंद नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी की आय बीते पांच वर्षों में खूब बढ़ी है। नामांकन के दौरान दाखिल शपथ पत्र में उनकी आयकर विवरणी में दर्ज रिकार्ड के अनुसार 2017-2018 में उनकी आय 4,48,196 रुपये थी। 2020-2021 में बढ़कर यह 16,36,540 रुपये पहुँच गई। पांच वर्ष में उन्होंने चार गुना तरक्की कर ली।

भाजपा नेता सतीश महाना की इनकम भी खूब बढ़ी                  

महाराजपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सतीश महाना की संपत्ति में भी भारी उछाल आया है। इनकमटैक्स पेड धन के रिकार्ड के अनुसार 2014-2015 में उनकी आय मात्र 29, 765 रुपये थी। 2020-2021 में बढ़कर यह 42,56,660 रुपये हो गई।

सुरेश अवस्थी की संपत्ति हुई दोगुनी   

आर्यनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी की संपत्ति भी दो गुनी हुई है। 2016-2017 में उनकी आय 3,43,234 थी। वहीं 2020-2021 में बढ़कर 6,66,873 करीब दोगुनी हो गई।

हजारों से लाखों में पहुंचे भगवती प्रसाद

गोविंद नगर सीट से सपा प्रत्याशी भगवती प्रसाद की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। 2016-2017 में उनकी आय 24,000 थी। 2020-2021 में बढ़कर यह 5,31,290 रुपये हो गई है।

ये भी पढ़ें: 

कानपुर: 31 तक पड़ेगी भीषण सर्दी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट…

संबंधित समाचार