कन्नौज: ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत, मचा कोहराम
कन्नौज। मौरंग लदे ट्रैक्टर से कुचलकर एक बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गुरसहायगंज कोतवाली के मझपुरवा चौकी क्षेत्र के गुरुवार को मुरादगंज मोहल्ला निवासी निसार के 2 वर्षीय पुत्र को मौरंग लेकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया । उसकी मौके पर ही मौत हो गई। …
कन्नौज। मौरंग लदे ट्रैक्टर से कुचलकर एक बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गुरसहायगंज कोतवाली के मझपुरवा चौकी क्षेत्र के गुरुवार को मुरादगंज मोहल्ला निवासी निसार के 2 वर्षीय पुत्र को मौरंग लेकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया । उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही परिजनों में लगी तो कोहराम मच गया।
ट्रैक्टर चालक मोबाइल पर बात कर रहा था जिससे बड़ी घटना हो गई। जब ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ना चाहा तो वह मृतक के पिता से ही झगड़ने लगा और उल्टा सीधा कहने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: कई उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे, भाजपा प्रत्याशियों की संपत्ति में इजाफा…
