बरेली: कांग्रेस ने सभी सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस की ओर से जिले में सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। 26 जनवरी को जारी की गई सूची में कैंट से हाजी इस्लाम बब्बू, बिथरी चैनपुर से अल्का सिंह, भोजीपुरा से सरदार खां, फरीदपुर से विशाल सागर और शहर विधानसभा से केके शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया …

बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस की ओर से जिले में सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। 26 जनवरी को जारी की गई सूची में कैंट से हाजी इस्लाम बब्बू, बिथरी चैनपुर से अल्का सिंह, भोजीपुरा से सरदार खां, फरीदपुर से विशाल सागर और शहर विधानसभा से केके शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। गुरुवार को कुछ प्रत्याशियों ने अपने नामंकन करने के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता की।

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कि भोजीपुरा विधानसभा से सरदार खां, बिथरी चैनपुर विधानसभा से अलका सिंह, मीरगंज विधानसभा से इलियास अंसारी, नवाबगंज विधानसभा से उषा गंगवार ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन कराया। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि प्रियंका गांधी ने पूरे प्रदेश में संघर्षशील, समाजसेवी, युवा, पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं व जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे लोगों को प्रत्याशी बनाया है।

आंवला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ओमवीर यादव ने कहा कि आंवला विधानसभा का क्षेत्र विकास में पिछड़ा हुआ है। बोले-जीतने के बाद निश्चित ही इस क्षेत्र को स्मार्ट सिटी बना दूंगा। फरीदपुर विधानसभा से विशाल सागर, शहर विधानसभा से कृष्ण कांत शर्मा, कैंट विधानसभा से हाजी इस्लाम बब्बू, बहेड़ी विधानसभा से संतोष भारती, प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा व डॉ. मेहंदी हसन मौजूद रहे।

संबंधित समाचार