भाजपा ने युवाओं को दिया बेरोजगारी व लाठीचार्ज का अभिशाप: अखिलेश
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने नौजवानों को सिर्फ लाठीचार्ज और बेरोजगारी का अभिशाप दिया है। हर साल 70 लाख नौकरी का वादा करने वाली भाजपा सरकार चार लाख नौकरी देने की फर्जी घोषणा की, लेकिन उनके नाम पता नहीं बताती है। लाखों …
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने नौजवानों को सिर्फ लाठीचार्ज और बेरोजगारी का अभिशाप दिया है। हर साल 70 लाख नौकरी का वादा करने वाली भाजपा सरकार चार लाख नौकरी देने की फर्जी घोषणा की, लेकिन उनके नाम पता नहीं बताती है। लाखों नौजवान कोरोना संक्रमण के दौर में अपनी नौकरियां गवां चुके है। प्रदेश की डबल इंजन सरकार भी नौजवानों को कोरे-आश्वासन देती रही है और भटकाने के लिए झूठे आंकड़ों के विज्ञापन छपवाती है।
बेगुनाह छात्रों पर कहर बरपा रही यूपी की पुलिस: अखिलेश
उन्होंने कहा कि प्रयागराज में अपने रोजगार के लिए हक की आवाज बुलंद करने वाले बेगुनाह छात्रों पर पुलिस ने जिस बर्बरता से प्रहार किया, वह घोर निंदनीय है। नौजवानों ने भी इस बार इरादा कर लिया है कि वह भाजपा के ऐतिहासिक पतन का उदाहरण होगा। यूपी टीइटी परीक्षा में अभ्यर्थियों के साथ सरकार अन्याय करने से बाज नहीं आईं है।
लखीमपुर में बीजेपी नेता के बेटे ने किसान के ऊपर चढ़ा दी जीप
उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में अंधी हो चुकी पुलिस की निर्ममता के उदाहरण बढ़ते ही जा रहे हैं। लखीमपुर में पिछले दिनों एक 16 साल के बच्चे को चोरी के जुर्म में थाने के अंदर पीट-पीट कर मार दिया गया।
लखीमपुर में ही शांतिप्रिय किसान प्रदर्शनकारियों को एक केंद्रीय मंत्री के बेटे ने जीप चढ़ाकर कुचल दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अलावा लैपटॉप और वाईफाई का फ्री कनेक्शन का वादा भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किया था। उसने इन वादों को भी वैसे ही कूड़े के ढेर में डाल दिया जैसे उसने संकल्प पत्र के पहले पन्ने में किसानों के साथ किए गए वादों का हश्र किया है।
ये भी पढ़ें: बरेली: जेठानी के साथ मिलकर मां ने नाबालिग बेटी की कराई शादी
