बरेली: नगर निगम से चिन्हित पेड़ ही केवल किए ट्रांसलोकेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में सड़कों के चौड़ीकरण और नाला निर्माण के लिए भारी संख्या में पेड़ों को न सिर्फ ट्रांसलोकेट किया गया है बल्कि उनको काटा गया है। पेड़ों काटे जाने और ट्रांसलोकेट किए जाने से आक्रोशित पर्यावरण प्रेमियों ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया। इसके बाद …

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में सड़कों के चौड़ीकरण और नाला निर्माण के लिए भारी संख्या में पेड़ों को न सिर्फ ट्रांसलोकेट किया गया है बल्कि उनको काटा गया है। पेड़ों काटे जाने और ट्रांसलोकेट किए जाने से आक्रोशित पर्यावरण प्रेमियों ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया। इसके बाद जनसुनवाई पोर्टल पर भी खूब शिकायतें की गईं। पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग उठाई गई।

अब इन शिकायतों के जवाब वन विभाग की तरफ से आने शुरू हो गए हैं। शिकायत का निस्तारण करते हुए जांच की आख्या में प्रभागीय वनाधिकारी समीर कुमार की तरफ से बताया गया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम बरेली से चिन्हित वृक्ष जो सड़कों के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे हैं केवल उनको ही ट्रांसलोकेट किया जा रहा है। किसी भी अन्य वृक्ष को न तो ट्रांसलोकेट किया गया और न ही काटा गया है।

वन विभाग की तरफ से यह जवाब समाजसेवी शैलेष कुमार की शिकायत पर दिया गया है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि बरेली शहर की सड़कों के चौड़ीकरण के लिए वृक्षों का जो कटान किया जा रहा है, इससे पर्यावरण को खतरा बढ़ गया है। लिहाजा वृक्षों की कटाई पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जाए।

संबंधित समाचार