बरेली: महिला सिपाही ने ससुरालियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक महिला सिपाही ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिजर्व पुलिस लाइंस में तैनात एक महिला सिपाही ने बताया कि वह मूल रूप से लखनऊ की रहने …

बरेली, अमृत विचार। एक महिला सिपाही ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रिजर्व पुलिस लाइंस में तैनात एक महिला सिपाही ने बताया कि वह मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली है। बरेली में तैनाती के चलते वह सुभाषनगर क्षेत्र में बहन के साथ किराए पर रहती है। बताया कि 15 फरवरी 2019 को उसकी शादी लखनऊ के एक व्यक्ति से हुई थी। शादी में पिता ने दहेज में 10 सोने की अंगूठी व ढाई तोले की चेन समेत 6 लाख रुपये नकद दिए थे। इसके बाद भी ससुराली लगातार दहेज की मांग कर रहे थे।

1 नवंबर 2019 को पति ने उसके नाम पर प्लॉट खरीदने का झांसा देकर चेक द्वारा 6.50 लाख रुपये लेकर खर्च कर लिए। साथ ही एटीएम व पासवर्ड लेकर खाते से करीब 15 लाख रुपये निकाल लिए। 30 मार्च 2021 को ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। पति ने बरेली पहुंचकर उसके साथ मारपीट की। इसके साथ ही देवर ने उसके साथ अभद्रता की। मामले में पति, सास व दो देवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संबंधित समाचार