मध्यप्रदेश में कोरोना के 7763 नए मामले, 10,016 हुए स्वस्थ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के 07 हजार 07 सौ 63 नए मामले सामने आए। वही 10 हजार 16 मरीज स्वस्थ हो गए, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 67 हजार 9 सौ 45 पर पहुंच गयी है। यह नए मामले पिछले दिनों की तुलना में कम हैं। राज्य के गृह …

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के 07 हजार 07 सौ 63 नए मामले सामने आए। वही 10 हजार 16 मरीज स्वस्थ हो गए, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 67 हजार 9 सौ 45 पर पहुंच गयी है। यह नए मामले पिछले दिनों की तुलना में कम हैं। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों के कारण कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर थमने लगी है। उन्होंने बताया कि पिछले चौबीस घंटों में प्रदेश में कोरोना के 7,763 नए मामले ही आए, जबकि 10,016 लोग रिकवर हुए। वर्तमान में रिकवरी रेट 90.08 प्रतिशत है। वहीं, प्रदेश में अब एक्टिव केस 67,945 रह गए हैं, जिसमें 1,418 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

ये भी पढ़े-

RRB-NTPC Exam: बिहार बंद के दौरान सड़क जाम व आगजनी, रोकी गई ट्रेनें, बना राजनीतिक मुद्दा

संबंधित समाचार