हल्द्वानी: कुत्ते के लिए लड़े पड़ोसी, झगड़े में कटा कान
हल्द्वानी, अमृत विचार। घर के सामने कुत्ते को शौच कराने पर पड़ोसियों में जूतमपैजार हो गई। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक युवक का कान कट गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 16 क्वाटर राजपुरा निवासी बिंदु पंडित ने बताया कि उनके घर के सामने अमित गुप्ता अपने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। घर के सामने कुत्ते को शौच कराने पर पड़ोसियों में जूतमपैजार हो गई। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक युवक का कान कट गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
16 क्वाटर राजपुरा निवासी बिंदु पंडित ने बताया कि उनके घर के सामने अमित गुप्ता अपने परिवार के साथ रहता है। अमित रोजना अपने कुत्ते को उनके घर से सामने शौच कराता है। इस पर बीते वर्ष 21 दिसंबर के बीच दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में बिंदु के पुत्र का कान कट गया। जिसे 12 टांके लगाकर दोबारा जोड़ा गया।
बिंदु का कहना है कि शिकायत पर राजपुरा पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया, लेकिन इसके बाद पड़ोसियों के हौसले बुलंद हो गए। आरोपी फिर से धमकाने लगे। जिसके बाद एक जनवरी को बिंदु से अमित गुप्ता, राजू गुप्ता, कस्तूरी देवी, हिमांशु गुप्ता, रितिक गुप्ता के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की। शुक्रवार को इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
