काशीपुर: आप प्रत्याशी बाली को 86 किलोग्राम केलों से तोला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली को कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उनके वजन के बराबर 86 किलोग्राम केलों से तोला गया। केलों को बाद में उपस्थित जन समूह एवं बच्चों में बांटा गया। इस दौरान बाली ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि जो वादे में जनता से कर …

काशीपुर, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली को कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उनके वजन के बराबर 86 किलोग्राम केलों से तोला गया। केलों को बाद में उपस्थित जन समूह एवं बच्चों में बांटा गया। इस दौरान बाली ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि जो वादे में जनता से कर रहा हूं, उन्हें हर हाल में पूरा करके दिखाऊंगा।

गुरुवार की रात लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा में आप प्रत्याशी दीपक बाली रात्रि करीब साढ़े 9 बजे मझरा पहुंचे। दिल्ली के आप विधायक अमानुल्ला की पत्नी मरियम ने कहा कि आम आदमी पार्टी जाति और धर्म को देख कर काम नहीं करती, बल्कि इंसानियत की सेवा को ध्यान में रखकर सर्वजन हिताय के रूप में काम करती है।

उधर, शुक्रवार को आप विधायक प्रत्याशी बाली ने गंगे बाबा रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया और जनता से काशीपुर के विकास के लिए समर्थन मांगा। उधर, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष उषा खोखर, पूजा अरोरा, मधुबाला सचदेवा, सुरजी बिष्ट, रजनी पाल, रजनी रावत, आकाश मोहन दीक्षित और रईस परवाना की अलग-अलग टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से आप प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा।

उधर, दीपक बाली की पत्नी उर्वशी दत्त बाली बूथ कार्यालय खोलने में निरंतर लगी हुई है और कई बूथ कार्यालयों का उद्घाटन कर रही है। वह जनता से वादा कर रही है कि मेरे पति ने यदि काम न किया तो अगली बार उन्हें वोट मत देना। वहां पर आप जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, जिला उपाध्यक्ष अमन बाली, अभिताभ सक्सेना, अमित सक्सेना, पवित्र शर्मा, आयुष मेहरोत्रा, शहजाद सिद्दीकी, अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष रईस परवाना, नूर मोहम्मद, आमिर हुसैन आदि थे।

संबंधित समाचार