बरेली: पेड़ से लटका मिला शव, आत्महत्या का शक
बरेली,अमृत विचार। रिछा मे चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का मामला अभी ठंडा नहीं पडा था कि शुक्रवार को देवरनिया थाने से कुछ दूरी पर एक बाग मे एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस इसे आत्महत्या मान रही …
बरेली,अमृत विचार। रिछा मे चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का मामला अभी ठंडा नहीं पडा था कि शुक्रवार को देवरनिया थाने से कुछ दूरी पर एक बाग मे एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने पंचायतनामा भर शव पीएम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार सुबह देवरनिया से मुडिया जागीर को जाने वाले मार्ग पर कस्बा देवरनिया में पानी की टंकी के सामने स्थित सलीम के आम के बाग में एक युवक का शव गांव वालों ने पेड़ से लटका देखा तो तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
वहीं शव की पहचान कराने की पुलिस ने काफी कोशिश की, लेकिन उसकी कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 25 साल है। जांच पड़ताल में पुलिस को उसके शरीर पर कोई निशान भी नहीं मिला है। इसके अलावा घटनास्थल पर भी पुलिस कोई ऐसे साक्ष्य नहीं मिले जिससे घटना की असज वजह का पता चल सके।
पेड़ पर शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था। पुलिस इसे आत्महत्या मानकर गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। इधर, इंस्पेक्टर सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि पेड़ से लटकी लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसने आत्महत्या की है या नहीं पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।
ये भी पढे-
बरेली संजीव हत्याकांड: पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, बेटे से की पूछताछ
