रामपुर : बिना मानचित्र पास कराए बन रहे अस्पताल को किया सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। स्वार रोड स्थित स्वामी विवेकानंद अस्पताल में बिना मानचित्र के चल रहे निर्माण पर आरडीए ने सील लगा दी है। आरडीए की इस कार्रवाई से भूखंड स्वामियों में खलबली मची हुई है। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिसबल भी मुस्तैद रहा। स्वामी विवेकानंद हास्पिटल में 1800 वर्गमीटर भूखंड क्षेत्रफल में 350 वर्ग …

रामपुर, अमृत विचार। स्वार रोड स्थित स्वामी विवेकानंद अस्पताल में बिना मानचित्र के चल रहे निर्माण पर आरडीए ने सील लगा दी है। आरडीए की इस कार्रवाई से भूखंड स्वामियों में खलबली मची हुई है। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिसबल भी मुस्तैद रहा। स्वामी विवेकानंद हास्पिटल में 1800 वर्गमीटर भूखंड क्षेत्रफल में 350 वर्ग मीटर भूतल पर पूर्व निर्मित हास्पिटल में प्रथम तल पर हाल के निर्माण के लिए 23 आरसीसी के कालम बनाए जा रहे हैं।

इस संबंध में हास्पिटल संचालक को कारण बताओ नोटिस भी दिए गए थे जिसमें तिथि 14 जनवरी लगाई गई थी। जिस पर नहीं पहुंचने पर और नोटिस का जवाब नहीं देने पर आरडीए ने सील लगा कार्रवाई कर दी। शुक्रवार को अवर अभियंता हरिओम गुप्ता के नेतृत्व में भारी पुलिसबल के साथ अस्पताल टीम पहुंची।

जहां पर अस्पताल में चल रहे निर्माण पर सील लगाई गई। टीम ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा के आधार पर अस्पताल में सील लगाई गई है। आरडीए की इस कार्रवाई से अन्य भूखंड स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान अयोध्या प्रसाद, रामकिशन सारस्वत समेत थाना गंज का पुलिसबल मुस्तैद रहा।

पंद्रह दिन के भीतर दूसरी कार्रवाई
जिला अस्पताल स्थित पंद्रह दिन पहले स्वामी विवेकानंद अस्पताल की दूसरी शाखा पर भी आरडीए ने सील लगाई थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया था कि अस्पताल में बिना मानचित्र के संचालित है। इस संबंध में मकान स्वामी को नोटिस भी दिए गए थे। लेकिन, नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर टीम ने अस्पताल पर सील लगाई थी।

संबंधित समाचार