बरेली: ईमानदार और कर्मठ उम्मीदवार को बनाएंगे विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरगंज,बिथरीचैनपुर, अमृत विचार। 14 फरवरी यानी मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे लोग चुनाव की शोर में खोते जा रहे हैं। चुनाव की चर्चा में विकास के मुद्दे से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और ईमानदार उम्मीदवार के चुनने पर लोग तैयारी में हैं। लोगों का साफ कहना है कि हम इस बार …

मीरगंज,बिथरीचैनपुर, अमृत विचार। 14 फरवरी यानी मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे लोग चुनाव की शोर में खोते जा रहे हैं। चुनाव की चर्चा में विकास के मुद्दे से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और ईमानदार उम्मीदवार के चुनने पर लोग तैयारी में हैं। लोगों का साफ कहना है कि हम इस बार सच्चे और अच्छे व ईमानदार प्रत्याशी को अपना विधायक बनाएंगे।

न जाति देखेंगे, न क्षेत्रवाद। जो शिक्षित और समझादार उम्मीदवार होगा, हम सिर्फ उसे ही अपना वोट देंगे। चुनाव की चर्चाओं में वैसे तो लोग सभी पार्टियों का जिक्र कर रहे हैं पर लड़ाई भाजपा और सपा की बता रहे हैं। लोगों का साफ कहना है कि जीते कोई भी, लेकिन टक्कर से सिर्फ साइकिल और कमल की है।

कौन जीतेगा यह तो मतदान के बाद होने वाली मतगणना से साफ होगा। चाय के साथ चुनावी चर्चा में जब अमृत विचार की टीम ने लोगों से सवाल पूछा कि आपको कैसा नेता चाहिए तो लोगों ने कहा कि हमें ईमानदार और कर्मठ नेता चाहिए, जो सभी को साथ लेकर चले। इसी बीच एक युवक ने कहा, हम कहां से ईमानदार और कर्मठ नेता लगाएंगे।

मतदान से पहले तो सभी नेता अपने आप को ईमानदार, जुझारू, शिक्षित होने का दावा करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनका असली चेहरा देखने को मिलता है। तभी एक अधेड़ चच्चा ने कहा कि अगर पहले चुनाव में हमने धोखे से गलत नेता चुन लिया है तो उसे इस बार उखाड़ फेंके। लोकतंत्र ने यह हमें मौका दिया है, इसको गवाना नहीं चाहिए। एक युवा ने कहा, यह तो ठीक है पर इस बार भी अगर धोखा हो जाए तो क्या करें। तभी एक युवा ने कहा, हमें खुद ही सच्चे और ईमानदार नेता चुनने की समझदारी होनी चाहिए।

ये भी पढ़े-

बरेली: सपा डिजिटल प्रचार में कैंट प्रत्याशी सबसे आगे

 

संबंधित समाचार