बरेली: स्टॉप पर बसें तो रुक रही मगर नहीं मिल रहीं सवारियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चुनाव में फायदा लेने के लिए सरकार की तरफ से सिटी बसों का संचालन शुरू करा दिया गया। मगर प्रचार-प्रसार के अभाव में बसों को सवारियां नहीं मिल रही हैं। शहर में दो रुटों पर छह सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। मगर स्टॉप पर बसों रुकने के बाद भी …

बरेली, अमृत विचार। चुनाव में फायदा लेने के लिए सरकार की तरफ से सिटी बसों का संचालन शुरू करा दिया गया। मगर प्रचार-प्रसार के अभाव में बसों को सवारियां नहीं मिल रही हैं। शहर में दो रुटों पर छह सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। मगर स्टॉप पर बसों रुकने के बाद भी यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है।

शासन की तरफ से आचार संहिता लगने से पहले शहर में एक इलेक्ट्रिक बस को भेजकर उसका उद्घाटन कराकर वाहवाही लूट ली थी। उसके बाद पांच अन्य बसों को रूट पर उतार दिया गया। लेकिन चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए आधी अधूरी तैयारियों से बसों को शुरू किया गया है। जबकि स्वालेनगर में बन रहा चार्जिंग स्टेशन भी पूरा बनकर तैयार नहीं हो सका है। बिना प्रचार-प्रसार के बसें तो शहर में दो रुटों पर दौड़ना शुरू हो गई हैं।

मगर उनके क्षमता के मुकाबले सवारी नहीं मिल पा रही हैं। बसें अपने चयनित स्टॉपेज पर तो रुक रही हैं। मगर यात्रियों के इंतजार के लिए उन्हें काफी देर तक खड़ा होना पड़ रहा है। वहीं इस मामले में आरएम आरके त्रिपाठी ने बताया कि अभी सिटी बसों में क्षमता के अनुरूप सवारियों की संख्या काफी कम है। सभी बसें अपने रुटों पर समय से दौड़ रही हैं। सर्दी का मौसम कम होने के बाद यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा।

संबंधित समाचार