अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप: पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नॉर्थ साउंड,एंटीगा। शीर्षक्रम के बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 119 रन से हराकर आईसीसी अंडर 19 विश्व कप सुपर लीग सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इंग्लैंड और अफगानिस्तान पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं । वहीं प्लेट सेमीफाइनल में संयुक्त अरब अमीरात ने मेजबान वेस्टइंडीज को 82 रन …

नॉर्थ साउंड,एंटीगा। शीर्षक्रम के बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 119 रन से हराकर आईसीसी अंडर 19 विश्व कप सुपर लीग सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इंग्लैंड और अफगानिस्तान पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं । वहीं प्लेट सेमीफाइनल में संयुक्त अरब अमीरात ने मेजबान वेस्टइंडीज को 82 रन से हराया जबकि युगांडा ने पापुआ न्यू गिनी को 35 रन से मात दी।

टीग वीली और कोरी मिलर के अर्धशतकों और कैंपबेल केलावे के 47 रन की मदद से आस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सात विकेट पर 276 रन बनाये। जवाब में पाकिस्तान की टीम 157 रन पर आउट हो गई । पाकिस्तान ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया जो केलावे और वीली ने गलत साबित कर दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिये 86 रन की साझेदारी की।

कासिम अकरम ने केलावे को पवेलियन भेजा लेकिन उसके बाद मिलर क्रीज पर आये जिन्होंने 64 रन की पारी खेली। मिलर और विली ने 101 रन की साझेदारी की। अवैस अली ने वीली को आउट करके इस साझेदारी का अंत किया । कप्तान कूपर कोनोली ने 33 और विलियम साल्जमैन ने 14 गेंद में 25 रन बनाये। जवाब में पाकिस्तान ने पांचवें ओवर में 27 रन पर ही दो विकेट गंवा दिये।

अब्दुल फसीह (28) और इरफान खान (27) ने टीम को संकट से निकालने की कोशिश की लेकिन साल्जमैन ने तीन विकेट लेकर पाकिस्तानी मध्यक्रम की कमर तोड़ दी । आस्ट्रेलिया का सामना अब सेमीफाइनल में भारत या बांग्लादेश से होगा। प्लेट वर्ग में यूएई का सामना अब जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा जबकि वेस्टइंडीज हारने वाली टीम से प्लेआफ खेलेगी।

ये भी पढ़े-

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 35 हजार से ज्यादा केस दर्ज, संक्रमण दर हुई 13.39%

संबंधित समाचार