बहराइच: चोरों ने उड़ाई लाखों की संपत्ति, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के चंदनापुर सिकड़िया बाजार में शुक्रवार रात को चोर पहुंच गए। चोरों ने मकान और चार दुकान से नकदी समेत नौ लाख रुपए की संपत्ति पार कर दी। ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया है। अन्य फरार हो गए हैं। बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के चंदनापुर सिकड़िया गांव …
बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के चंदनापुर सिकड़िया बाजार में शुक्रवार रात को चोर पहुंच गए। चोरों ने मकान और चार दुकान से नकदी समेत नौ लाख रुपए की संपत्ति पार कर दी। ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया है। अन्य फरार हो गए हैं।
बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के चंदनापुर सिकड़िया गांव में शुक्रवार देर रात को पहुंच गए। चोरों ने गांव निवासी मुन्ना जायसवाल के कपड़े की दुकान में चोरी की। यहां पर चोरों ने एक लाख से अधिक मूल्य के कपड़े और आठ हजार रुपए नकदी चुराई। इसके बाद चोर पड़ोसी युनुस के किराना स्टोर की दुकान में पहुंचे। सभी ने चोरी करते हुए प्रह्लाद सिंह के मकान में प्रवेश किया। यहां पर कपड़ा, बर्तन, अनाज और रुपए समेत डेढ़ लाख की चोरी के वारदात को अंजाम दिया। चौराहा निवासी गुड्डू की साइकिल और
राजू मोबाइल की दुकान में चोर घुस गए। सभी ने लाखों रुपए की संपत्ति चुराई। चोरी करते हुए वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ग्रामीणों ने एक चोर को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सभी पांच स्थान से नौ लाख रुपए की संपत्ति चोरों ने पार की है।
ग्रामीणों में दहशत है। काफी संख्या में लोग एकत्रित हैं। थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जायेगा।
सीतापुर का बता रहा निवासी
चंदनापुर गांव में ग्रामीणों ने जिस चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। वह अपना नाम ठाकुर प्रसाद बता रहा है। साथ ही अपने को सीतापुर जिले का निवासी बता रहा है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही इसके साथियों को पकड़ लिया जाएगा।
पढ़ें- मुरादाबाद : एक फरवरी को आएगा आम बजट, राहत की राह देख रहीं महिलाएं
