मुरादाबाद : उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बोले- तीन अंकों में सिमट जाएंगे सपा, बसपा और कांग्रेस के उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। सपा, बसपा, कांग्रेस सहित सभी दलों के उम्मीदवार तीन अंक का आंकड़ा नहीं छू पाएंगे। शनिवार को मतदाता संपर्क अभियान में यहां पहुंचे डॉ शर्मा ने दिल्ली रोड स्थित ड्राइव इन 24 होटल में पत्रकारों …

मुरादाबाद, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। सपा, बसपा, कांग्रेस सहित सभी दलों के उम्मीदवार तीन अंक का आंकड़ा नहीं छू पाएंगे। शनिवार को मतदाता संपर्क अभियान में यहां पहुंचे डॉ शर्मा ने दिल्ली रोड स्थित ड्राइव इन 24 होटल में पत्रकारों से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने सड़क, बिजली, शौचालय, शिक्षा, चिकित्सा में रिकॉर्ड कार्य किया है। 4.50 लाख लोगों को नौकरी दी गई है। 3.50 लाख कर्मचारी संविदा के आधार पर नियुक्त हुए हैं। एक करोड़ साथ लाख लोगों को विभिन्न क्षेत्र में रोजगार के अवसर दिए गए हैं। समय से परीक्षा, समय से परिणाम का सरकार ने रिकार्ड बनाया है। डिग्री कॉलेजों में कार्यरत प्रवक्ता प्रोफ़ेसर बनाए गए हैं। यह आजादी के बाद का एक ऐतिहासिक निर्णय है।

उन्होंने कहा कि विधान परिषद के निर्वाचन में वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए सरकार ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है। उपमुख्यमंत्री ने अन्य दलों पर जाति, धर्म के आधार पर सरकार चलाने का आरोप लगाया। कहा कि हमने सुशासन और सबका साथ- सबका विकास का नारा चरितार्थ किया है।

दावा किया कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 22 लाख करोड़ तक पहुंच गई है। वर्ष 2017 के पहले प्रदेश में बेरोजगारी दर 17.4 प्रतिशत थी, जो अब सिमटकर 4.9 प्रतिशत पर पहुंच गई है। प्रति व्यक्ति आय 94000 हो गई है। सरकार ने सिंचाई की बिजली बिल में 50 प्रतिशत की कटौती का आदेश जारी कर दिया गया है। हम शहरों में 24 घंटे तहसील में 22 और गांव में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति कर रहे हैं। महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं। किसानों को सालाना 6000 किसान सम्मान निधि मिल रही है। सरकारी योजनाओं की संपूर्ण धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रही हैं। इस वजह से विपक्षी हताश और निराश हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में महा सुनामी चल रही है। मुरादाबाद में निर्यातक सहित विभिन्न समूह के लोगों ने मुंझ से मुलाकात की और यहां निर्यात में वृद्धि के लिए सरकार के कार्य की तारीफ की। अबकी सरकार बनने पर सरकार नौजवानों को नौकरी देगी। रोजगार और स्वास्थ्य फोकस कार्य किया जाएगा। एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि शायर मुनव्वर राना लखनऊ के बुजुर्ग हैं। उनसे बात करके उनका यूपी से पलायन रोका जाएगा।

संबंधित समाचार