मुरादाबाद : 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया जाएगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अमृत महोत्सव के अतंर्गत महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रविवार को कुष्ठ निवारण दिवस मनेगा। इसी दिन से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान और कुष्ठ पखवाड़ा भी मनाया जाएगा। पखवाड़े में कॉलेजों में प्रधानाचार्य और ग्राम सभा की खुली बैठकों में ग्राम विकास अधिकारी या ग्राम प्रधान के द्वारा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। अमृत महोत्सव के अतंर्गत महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रविवार को कुष्ठ निवारण दिवस मनेगा। इसी दिन से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान और कुष्ठ पखवाड़ा भी मनाया जाएगा। पखवाड़े में कॉलेजों में प्रधानाचार्य और ग्राम सभा की खुली बैठकों में ग्राम विकास अधिकारी या ग्राम प्रधान के द्वारा जिलाधिकारी का संदेश पढ़कर सुनाया जाएगा।

जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. ब्रह्म सिंह ने बताया कि आयोजन का मकसद लोगों को कुष्ठ रोग के भ्रांतियों से परिचित कराकर कुष्ठ रोग नियंत्रण के लिए प्रेरित करना है।

जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. भाष्कर अग्रवाल ने बताया कि इंटर कॉलेजों में छात्रों के लिए 30 जनवरी से दो फरवरी तक कुष्ठ जागरूकता क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। ऑनलाइन माध्यम से होने वाले क्विज में छात्र एक लिंक के माध्यम से शामिल हो सकेंगे। लिंक प्रधानाचार्य के ग्रुप पर शेयर किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों को पुरस्कार दिया जाएगा।

कुष्ठ पखवाड़े के तहत आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम और स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करेंगे। जिससे समय पर कुष्ठ रोगियों को खोजकर उनका इलाज कर उन्हें विकलांगता से बचाया जा सके।

संबंधित समाचार