हल्द्वानी के जंगलों में कड़ा होगा पहरा, बनेंगी 32 नई चौकियां
हल्द्वानी, अमृत विचार। अब हल्द्वानी वन डिवीजन के जंगलों के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का पहरा कड़ा होगा। जंगलों में 32 नई वन चौकियां बनाई जाएंगी। इससे वन विभाग को जंगल और जंगली जानवरों की सुरक्षा व निगरानी में मदद मिलेगी। हल्द्वानी वन डिवीजन को कैंपा योजना से सवा करोड़ रुपये का बजट मिला है। इस …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अब हल्द्वानी वन डिवीजन के जंगलों के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का पहरा कड़ा होगा। जंगलों में 32 नई वन चौकियां बनाई जाएंगी। इससे वन विभाग को जंगल और जंगली जानवरों की सुरक्षा व निगरानी में मदद मिलेगी।
हल्द्वानी वन डिवीजन को कैंपा योजना से सवा करोड़ रुपये का बजट मिला है। इस बजट से नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चंपावत तीन जिलों में फैली हल्द्वानी वन डिवीजन में 32 नई वन चौकियां निर्मित की जाएंगी। इन चौकिंया में वन गार्ड के रहने, शौचालय, रसोईघर, बिजली, गीजर, वाईफाई की सुविधा होगी। वन विभाग ने चौकियां के लिए स्थान चिन्हित करना शुरू कर दिया है। आचार संहिता लागू होने की वजह से इसका टेंडर नहीं हो पाया है हालांकि वन विभाग कार्यदायी संस्था को निर्माण का ठेका देने की बात कर रहा है। संभावना है कि नई सरकार के गठन के साथ ही जंगलों में वन चौकियां बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
हर रेंज में बनेंगी छह-सात चौकियां
हल्द्वानी वन डिवीजन में पांच वन रेंज छकाता, डांडा, शारदा, जौलासाल, नंधौर हैं। प्रत्येक रेंज में न्यूनतम छह और अधिकतम सात वन चौकियां बनाई जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक रेंज के जंगलों में जगह का चिन्हीकरण कर लिया गया है।
वन विभाग को कैंपा से 1.25 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इससे पांच वन रेंजों में 32 नई वन चौकियां बनाईं जाएंगी। इससे जंगलों में गश्त और वन्यजीवों की रक्षा में मदद मिलेगी। वन चौकियों के लिए भूमि का चिन्हीकरण किया जा रहा है।
-बाबूलाल, डीएफओ हल्द्वानी वन डिवीजन
