बीटिंग द रिट्रीट: 1000 ड्रोन से जगमगाया आसमान, 26 तरह की धुनों ने जीत लिया दिल
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह को हर साल बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के साथ समाप्त किया जाता है। इस सेरेमनी में तीनों सेनाओं के साथ पुलिस बल और स्पेशल बैंड आते है। हर साल यह सेरेमनी 29 जनवरी को दिल्ली के विजय चौक पर मनाई जाती है। शनिवार को भी शाम पांच बजे इस सेरेमनी कार्यक्रम …
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह को हर साल बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के साथ समाप्त किया जाता है। इस सेरेमनी में तीनों सेनाओं के साथ पुलिस बल और स्पेशल बैंड आते है। हर साल यह सेरेमनी 29 जनवरी को दिल्ली के विजय चौक पर मनाई जाती है। शनिवार को भी शाम पांच बजे इस सेरेमनी कार्यक्रम को शुरू किया गया। जो कि शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ। कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल हुए। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, आदि मौजूद रहे।
1000 ड्रोन से दिखाया अद्भुत नजारा
कार्यक्रम की सबसे बड़ी हाइलाइट ड्रोन शो रही। आसमान में 1000 ड्रोन भारत के पूरे इतिहास को अद्भुत अंदाज में देश के सामने रख रहे थे। आसमान में रंग-बिरंगे अंदाज ये ड्रोन विजय चौक की खूबसूरती को चार चांद लगाने वाले साबित हुए। चीन-ब्रिटेन और रूस के बाद भारत चौथा देश रहेगा जहां पर इतने बड़े स्केल पर ड्रोन शो का आयोजन किया गया।
अलग-अलग बजी 26 धुनों ने जीत लिया दिल
कार्यक्रम में अलग-अलग तरह की 26 धुनें बजाई गई। जिसने लोगों को दिल जीत लिया। यह धुन भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड से बजाई गई। बड़ी-बड़ी इमरतों पर प्रोजेक्शन लाइटों के जरिए बेहतरीन नजारा देखने को मिल रहा था।
यह भी पढ़े- पेगासस मामले की निगरानी कर रही है न्यायालय की समिति, रिपोर्ट का इंतजार
