रायबरेली: गोशाला में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड के साहस से बचे मवेशी…
रायबरेली। थाना खीरों अंतर्गत रामपुर निहस्था गोशाला में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया वहीं सभी मवेशियों को बचा लिया। निहस्था की अस्थाई गोशाला में आग लग गई। इसमें 5000 मवेशी रह रहे हैं। ग्रामीणों ने आग लगने …
रायबरेली। थाना खीरों अंतर्गत रामपुर निहस्था गोशाला में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया वहीं सभी मवेशियों को बचा लिया।
निहस्था की अस्थाई गोशाला में आग लग गई। इसमें 5000 मवेशी रह रहे हैं। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इस पर फायर सर्विस लालगंज की छोटी गाड़ी से आनंद प्रताप सिंह लीडिंग फायरमैन, इसरार अहमद फायरमैन, पंकज कुमार, बृजेंद्र सिंह होमगार्ड, उमाशंकर यादव तथा फायर सर्विस लालगंज की दूसरी गाड़ी से प्रभारी अशोक कुमार द्विवेदी फायरमैन, राजेंद्र शर्मा फायरमैन, जितेंद्र कुमार सिंह फायरमैन, आनंद यादव होमगार्ड, मनोज कुमार होमगार्ड, राजेश सिंह होमगार्ड, कृष्ण गोपाल मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मेहनत करके गौशाला में मौजूद मवेशियों को बचा लिया।
मौजूद लोगों द्वारा फायर सर्विस लालगंज यूनिट की प्रशंसा की गई मौके पर विकास खंड अधिकारी भी मौजूद थे l
ये भी पढ़ें: हल्द्वानी: लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य करने वाली माधुरी ने देवभूमि की माटी का जताया आभार
इसी गोशाला से गर्म हुआ था राजनीतिक पारा
निहस्था में जिस गोशाला में आग लगी है उसी को लेकर बीते दिन भाजपा और सपा नेताओं के बीच आरोप -प्रत्यारोप लगे थे। साथ ही एमएलसी को आगे आना पड़ा था। एमएलसी दिनेश सिंह ने उसी दिन कहा था कि प्रशासन को मवेशियों की सुरक्षा के लिए गौशालाओं का निर्माण जल्द कराना चाहिए और यदि वह खुद के स्तर पर गौशाला का निर्माण करा रहे हैं तो फिर सवाल क्यों उठते हैं।
ये भी पढ़ें: अपराधियों को टिकट देने वाली पार्टी महिलाओं को क्या ही सुरक्षा देगी : स्मृति ईरानी
