यूपी चुनाव: पूर्व मंत्री समेत पांच उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
सीतापुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद चल रहे नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को पांच प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें सपा के एक प्रत्याशी ने आज दूसरा सेट दाखिल किया है। नामांकन को लेकर सुबह से ही सदर तहसील और उसके आसपास गहमा गहमी बनी थी। सरकारी कर्मचारियों के साथ ही …
सीतापुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद चल रहे नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को पांच प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें सपा के एक प्रत्याशी ने आज दूसरा सेट दाखिल किया है। नामांकन को लेकर सुबह से ही सदर तहसील और उसके आसपास गहमा गहमी बनी थी। सरकारी कर्मचारियों के साथ ही नामांकन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस बल भी मौजूद था।
शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन करने वालों में महोली विधान सभा से सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अनूप गुप्ता शामिल थे। उन्होंने नामांकन का आज दूसरा सेट दाखिल किया है। इसके अलावा पूर्वमंत्री व सपा के हरगांव सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार रामहेत भारती ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। इसी तरह लहरपुर विधान सभा के लिए विधायक व भाजपा प्रत्याशी सुनील वर्मा ने भी नामांकन दाखिल किया है।
इसके अलावा सीतापुर सदर विधान सभा से निर्दलीय प्रत्याशी भूपेंद्र कुमार पाल ने पर्चा भरा है। इसी विधानसभा से एक्शन पार्टी के उम्मीदवार रवींद्र मिश्रा ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। उम्मीदवारों को सिर्फ उनके दो प्रस्तावकों के साथ ही जाने दिया गया। इस दौरान सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह, शहर कोतवाल टीपी सिंह, खैराबाद एसओ अरविंद सिंह, टीआई फरीद अहमद सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
यह भी पढ़ें:-नैनीताल: कोविड से जान गंवाने वाले 23 लोगों के परिजन की नहीं कोई जानकारी, प्रशासन ने आम जनता से मांगी मदद
