लखनऊ: एसटीएफ ने मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी विजय सिंह उर्फ विज्जी को मार गिराया…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए शनिवार सुबह परसपुर-नवाबगंज के परसपुर चौराहे के समीप मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के ईनामी कुख्यात अपराधी विजय सिंह उर्फ विज्जी को मार गिराया। अंबेडकर नगर के थाना कोतवाली अकबरपुर के खरगपुर के रहने वाले विजय सिंह पर अंबेडकर नगर, अयोध्या, अमेठी, गोरखपुर आदि में …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए शनिवार सुबह परसपुर-नवाबगंज के परसपुर चौराहे के समीप मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के ईनामी कुख्यात अपराधी विजय सिंह उर्फ विज्जी को मार गिराया। अंबेडकर नगर के थाना कोतवाली अकबरपुर के खरगपुर के रहने वाले विजय सिंह पर अंबेडकर नगर, अयोध्या, अमेठी, गोरखपुर आदि में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, फिरौती, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। विजय सिंह पेशेवर कातिल था।

एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में ढेर हुआ इनामी बदमाश

बकौल एसटीएफ मुखबिर से सूचना मिली कि परसपुर क्षेत्र में एक कुख्यात पेशेवर कातिल रुका हुआ है, जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस आशय परसपुर चौराहे के पास चेकिंग लगाई गई। इसी दौरान पल्सर बाइक से एक युवक नवाबंज की ओर भागता दिखाई दिया। टीम ने युवक का पीछा किया और रुकने को बोला तो वह गाली देते हुए डेहरास की ओर मुड़ गया और तभी अचानक से बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गया।

जब एसटीएफ टीम उसकी ओर बढ़ी तो युवक ने जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग पर वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे तत्काल परसपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांचते ही मृत घोषित कर दिया। बाद में युवक की पहचान कुख्यात अपराधी विजय सिंह उर्फ विज्जी के रूप में हुई। जानकारी हो कि विजय ने वर्ष 2021 में अंबेडकर नगर के महरुआ थाना क्षेत्र में सचिन उर्फ पुज्जू तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें: सहारनपुर: देवबंद में सपा के कार्तिकेय राणा का नामांकन हुआ स्वीकार…

संबंधित समाचार