रामपुर: आचार संहिता का उल्लंघन करने में सपा प्रत्याशी समेत 96 फंसे
टांडा/रामपुर, अमृत विचार। आचार संहिता का उल्लंघन और कोविड नियमों का पालन नहीं करने में स्वार टांडा से सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम समेत 26 नामजद और 70 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। टांडा कोतवाली में तैनात महिला उपनिरीक्षक अंशू अपनी टीम के साथ शुक्रवार देर शाम को कस्बे में चेकिंग …
टांडा/रामपुर, अमृत विचार। आचार संहिता का उल्लंघन और कोविड नियमों का पालन नहीं करने में स्वार टांडा से सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम समेत 26 नामजद और 70 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
टांडा कोतवाली में तैनात महिला उपनिरीक्षक अंशू अपनी टीम के साथ शुक्रवार देर शाम को कस्बे में चेकिंग कर रही थीं। इस बीच सूचना मिली कि नगर में कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आज़म के एक वीडियो को दिखाया एवं बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहे अब्दुल्ला आजम समेत 26 लोग स्पष्ट रूप में पहचानने में आ रहे हैं
जबकि 60,70 लोग अज्ञात हैं जो आदर्श आचार संहिता एवं कोविड नियमों का उल्लंघन करते हुए रोड शो कर रहे हैं। अधिकतर लोग बिना मास्क लगाए हुए है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में स्वार विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम और उनके 96 समर्थकों के खिलाफ समुचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
