बरेली: विधवा के घर में लगी आग, अधिकांश सामान राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देर रात अचानक एक घर में आग लग गई। घरवाले हादसे के समय सो रहे थे। आग की लपटों को देखकर मोहल्ले के लोगों ने शोर मचा दिया। जिससे लोगों की जान बच सकी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी देर बाद आग पर काबू पाया। हालांकि हादसे में घर …

बरेली, अमृत विचार। देर रात अचानक एक घर में आग लग गई। घरवाले हादसे के समय सो रहे थे। आग की लपटों को देखकर मोहल्ले के लोगों ने शोर मचा दिया। जिससे लोगों की जान बच सकी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी देर बाद आग पर काबू पाया। हालांकि हादसे में घर में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया।

बारादरी थाना क्षेत्र के चक महमूद इलाके में देर रात एक घर में अचानक आग लग गई। वहां की रहने वाली परवीन बानों विधवा हैं। घर में वह और उनका बेटा रहते हैं। शुक्रवार की देर रात वह व अन्य घर वाले सो रहे थे। आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों के शोर से परवीन बानों की नींद टूटी तो घर में ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। महिला ने अपने बच्चों को उठाया और घर के बाहर निकाला। उसी समय स्थानीय लोगों पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड कर्मचारी वहां पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखे बिस्तर व कपड़ों समेत अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। वजह पूछने पर बारादरी पुलिस ने बताया कि घर में मोमबत्ती जल रही थी। जिसने पास में रखे किसी कपड़े में आग पकड़ ली और आग देखते ही देखते आग विकराल हो गई। फिलहाल परवीन बानों व उनका परिवार हादसे में हुए नुकसान से उभर नहीं पाया है।

संबंधित समाचार