बरेली: 27 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज, 111 मैदान में डटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों द्वारा कराए गए नामांकन पत्रों की शनिवार को जांच की गयी। जांच में कई खामियां सामने आने के बाद सभी सीटों पर 27 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। जांच के बाद 111 नामांकन पत्र वैध पाए गए। हालांकि, 31 जनवरी को होने वाली नाम वापसी …

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों द्वारा कराए गए नामांकन पत्रों की शनिवार को जांच की गयी। जांच में कई खामियां सामने आने के बाद सभी सीटों पर 27 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। जांच के बाद 111 नामांकन पत्र वैध पाए गए। हालांकि, 31 जनवरी को होने वाली नाम वापसी में भी कई प्रत्याशी कदम पीछे खींच सकते हैं। निर्वाचन आयोग के केवाईसी एप पर दर्ज किए गए डाटा के अनुसार आंवला सीट के भारतीय सुभाष सेना के सुरेश और निर्दलीय प्रत्याशी तुलाराम का पर्चा निरस्त हो गया।

शहर सीट से मकदूम बेग का पर्चा, कैंट सीट से निर्दलीय सैय्यद राशिद अली, राष्ट्रीय रिपब्लिकेशन पार्टी के नदीक इकबाल, निर्दलीय ओमप्रकाश, सर्व समाज जनता पार्टी की सुशीला पाठक, जन अधिकार पार्टी के भुवनेश कुमार शाक्य का पर्चा निरस्त हुआ है। भोजीपुरा से निर्दलीय रंजीत, निर्दलीय वैभव पटेल, बहुजन सम्यक पार्टी मिशन की निशा, जन शक्ति एकता पार्टी के मुकेश कुमार कश्यप, भारतीय सुभाष सेना के राजेंद्र पाल, नैतिक पार्टी के जावेद खान का पर्चा, बिथरी चैनपुर से विकासशील इंसान पार्टी के राम कुमार, मुस्लिम मजलिस उत्तर प्रदेश से वशी अहमद, निर्दलीय संजीव कुमार का पर्चा निरस्त हुआ।

नवाबगंज सीट से खेमानंद निर्दलीय, उमाशंकर निर्दलीय, नरगिस बंचित समाज इंसाफ पार्टी, सचिन शंखधार लोग पार्टी का पर्चा निरस्त हुआ है। मीरगंज से निर्दलीय मुकीम अंसारी, निर्दलीय जिया उल हसन, निर्दलीय रजनीश गंगवार के साथ भाजपा प्रत्याशी डा डीसी वर्मा और सपा के सुल्तान बेग का भी एक-एक सेट पर्चा निरस्त हुआ। फरीदपुर से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राजा का पर्चा निरस्त हुआ है।

आंवला विधानसभा से 12 प्रत्याशी
निर्दलीय जीराज सिंह, सपा के पंडित राधा कृष्ण शर्मा, निर्दलीय आशीष कुमार मौर्य, निर्दलीय मनोरमा, बसपा के लक्ष्मण प्रसाद, विकासशील इंसान पार्टी के शिवदास वर्मा, कांग्रेस के ओमवीर, बहुजन मुक्ति पार्टी के मक्खन, आजाद समाज पार्टी काशीराम के मुईनुददीन, आप के राम सिंह मौर्य, भाजपा के धर्मपाल सिंह, निर्दलीय देवेंद्र मैथुल का पर्चा वैध पाया गया।

बरेली कैंट विधानसभा में 19 प्रत्याशी मैदान में
जन शक्ति पार्टी के विनोद कुमार, निर्दलीय सुनील कुमार, कांग्रेस के मो इस्लाम अंसारी, बसपा के अनिल कुमार, सपा की सुप्रिया ऐरन, निर्दलीय प्रवीण सिंह ऐरन, निर्दलीय मो रिजवान अंसारी, शिवसेना के रामगोपाल, निर्दलीय आदर्श कुमार गुप्ता, बंचित समाज इंसाफ पार्टी के रईस मियां, निर्दलीय मो नफीस, निर्दलीय चंद्र भोज पाठक, भाजपा के संजीव अग्रवाल, प्रगतिशील लोक मंच के कृष्ण पाल, पीस पार्टी की शहनाज हुसैन, आजाद समाज पार्टी के सुनील कुमार, निर्दलीय सीताराम, आप शिवरी नागवंशी, जनसेवा सहायक पार्टी विष्णु के नामांकन वैध पाए गए।

शहर सीट से 13 प्रत्याशी
निर्दलीय रागिनी अग्रवाल, कांग्रेस के कृष्ण कांत शर्मा, बसपा के ब्रह्मानंद शर्मा, आप की कृष्णा भारद्वाज, निर्दलीय मो रईस, जन शक्ति एकता पार्टी के अमित खंडेलवाल, भाजपा के डा अरुण कुमार, सपा के राजेश कुमार अग्रवाल, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल के जावेद हुसैन, एआईएमईआईएम के शहीम खान उर्फ राजू, निर्दलीय राकेश अग्रवाल एडवोकेट, आजाद समाज पार्टी की राफिश शबनम, बंचित समाज इंसाफ पार्टी से शाफिया खातून का पर्चा वैध पाया गया।

भोजीपुरा सीट से 7 प्रत्याशी
निर्दलीय रेखा, भाजपा के बहोरन लाल मौर्य, सपा के शहजिल इस्लाम अंसारी, निर्दलीय आयशा अंसारी, कांग्रेस के सरदार खां, आप के महेंद्र सिंह, बसपा के योगेश कुमार पटेल का पर्चा वैध पाया गया।

बिथरी चैनपुर सीट से 16 प्रत्याशी
कांग्रेस से अल्का सिंह, निर्दलीय मनोज सिंह, निर्दलीय देवेंद्र कुमार, आप के पप्पू सागर, निर्दलीय सुरेश गिरि, निर्दलीय नगिमा बेगम, निर्दलीय संग प्रिया, आजाद समाज पार्टी से अहमद हुसैन, सपा से अगम कुमार मौर्य, निर्दलीय अब्दुल फहीम, भाजपा से डा राघवेंद्र शर्मा, बसपा से आशीष पटेल, निर्दलीय अमन कुमार, एआईएमईआईएम से तौफीक, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से सतीश कुमार, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी से प्रीति कश्यप का पर्चा वैध पाया गया।

नवाबगंज से 13 प्रत्याशी
नवाबगंज से बसपा के यूसुफ खान, बहुजन मुक्ति पार्टी से मो सलीम, निर्दलीय उमेश कुमार, आप से कोमिल प्रसाद, रतन लाल, कांग्रेस से ऊषा देवी गंगवार, आप से सुनीता गंगवार, आजाद समाज पार्टी से राशिद अली, लेखराज गंगवार, मीनाक्षी गंगवार, भाजपा से एमपी आर्य, सपा से भगवत सरन गंगवार, सुनीला गंगवार का पर्चा वैध पाया गया।

फरीदपुर विधानसभा से 13 प्रत्याशी
आप से जनक प्रसाद, बंचित समाज इंसाफ पार्टी से प्रेमपाल सागर, कांग्रेस से विशाल सागर, निर्दलीय महेंद्र, निर्दलीय प्रियंका कुमारी, निर्दलीय मीरा सिंह, लोक दल से अमीष सागर, बहुजन मुक्ति पार्टी से सुशील कुमार गौतम, जनसेवा सम्यक पार्टी से उल्फत, सपा से विजय पाल सिंह, निर्दलीय सुनीता सिंह, बसपा से शालिनी सिंह, भाजपा से प्रो श्याम बिहारी लाल का पर्चा वैध पाया गया।

कांग्रेस के प्रत्याशी का पर्चा खारिज कराने की कोशिश
कैंट सीट से कांग्रेस के मो इस्लाम अंसारी के पर्चे को खारिज कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी से लिखित शिकायत की गयी कि इस्लाम अंसारी के विरुद्ध बारादरी थाने में मामले दर्ज हैं लेकिन उन्होंने नामांकन पत्र में नहीं दर्शाया है। मामले में रिटर्निंग अफसर प्रदीप रमन ने प्रत्याशी इस्लाम अंसारी को बुलाया और स्थिति स्पष्ट करने को कहा। इस बीच कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला समेत अन्य कांग्रेसी भी कलेक्ट्रेट पहुंच गए। हालांकि, रिटर्निंग अफसर ने इस्लाम अंसारी के कथन को सही मानते हुए पर्चे को वैध करार दे दिया।

संबंधित समाचार