विराट कोहली ने शेयर की लेटेस्ट फोटो, बताया किससे है उनका मुकाबला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जल्द ही सीरीज शुरू होने वाली है। 6 फरवरी से दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। नए कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में ये पहली सीरीज होगी। रविवार को पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह शीशे के सामने खड़े हैं। विराट कोहली ने शानदार कैप्शन …

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जल्द ही सीरीज शुरू होने वाली है। 6 फरवरी से दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। नए कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में ये पहली सीरीज होगी। रविवार को पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह शीशे के सामने खड़े हैं।

विराट कोहली ने शानदार कैप्शन देते हुए लिखा कि हमेशा आपका मुकाबला आपसे ही होता है। विराट कोहली की इस तस्वीर और लुक पर फैंस काफी खुश हैं। विराट कोहली की ये तस्वीर फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है।

बता दें कि विराट कोहली के लिए ये सीरीज काफी खास है। टी-20, वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली अब बतौर बल्लेबाज टीम का हिस्सा हैं। लेकिन ये पहली बार होगा कि वह रोहित शर्मा की अगुवाई में खेलेंगे। कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली। लेकिन, उस वक्त टीम की कमान केएल राहुल के हाथ में थी, क्योंकि रोहित शर्मा चोट की वजह से सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में 68 में से 40 टेस्ट जीते हैं। वो पहले एशियाई कप्तान भी हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जाकर टेस्ट सीरीज अपने नाम की है। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कोहली के कप्तान रहते भारत अपने घर में सिर्फ दो मैच हारा था। एक बार ऑस्ट्रेलिया और एक बार इंग्लैंड ने उसे हराया था। वहीं वनडे में विराट ने अपनी कप्तानी में भारत को 95 में से 65 मैच जिताए। वनडे में भी विराट जीत प्रतिशत के मामले में धोनी और गांगुली जैसे दिग्गजों से कहीं आगे हैं।

ये भी पढ़ें :

बार्टी और जोकोविच ने नंबर एक रैंकिंग बरकरार रखी, कोलिन्स शीर्ष 10 में

नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन से भी हो सकते हैं बाहर, वैक्सीन नहीं लगाना पड़ सकता है भारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज