यूपी चुनाव 2022: मौलाना तौकीर रजा की बहू निदा खान ने थामा भाजपा का दामन, कहा…सिर्फ BJP पर भरोसा
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनेताओं के दल बदल की प्रकिया लगातार जारी है। इसी क्रम में आज रविवार को बसपा, सपा को बड़ा झटका लगा है। इसी कड़ी में कुछ दिन पहले कांग्रेस को अपना समर्थन देने का ऐलान करने वाले मौलाना तौकीर रजा की बहू निदा खान ने भाजपा की सदस्यता …
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनेताओं के दल बदल की प्रकिया लगातार जारी है। इसी क्रम में आज रविवार को बसपा, सपा को बड़ा झटका लगा है। इसी कड़ी में कुछ दिन पहले कांग्रेस को अपना समर्थन देने का ऐलान करने वाले मौलाना तौकीर रजा की बहू निदा खान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इसके अलावा सपा, बसपा समेत अन्य दलों से आए 21 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निदा खान ने कहा कि वो पार्टी के कार्यों से प्रभावित हैं, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। तीन तलाक जैसे मामलों पर भाजपा सरकार ने जो काम किया है वो सराहनीय है। इस दौरान निदा खान ने कहा कि उनके साथ अब तक जो अन्याय होते आए हैं, अब उन्हें किसी और पर भरोसा नहीं, सिर्फ बीजेपी पर है। भाजपा में शामिल होकर वह न्याय के लिए लड़ेंगी।
ये नेता हुए बीजेपी में शामिल
शिव चरण प्रजापति (सपा सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं)
गंगा राम अम्बेडकर (बसपा)
राजीव कुमार गुप्ता फर्रुखाबाद (सपा)
सुभाष सक्सेना (कांग्रेस)
प्रदीप निषाद (बसपा)
गिरीश चंद्र कुशवाहा (शाक्य सैनी समाज)
शांति देवी देवरिया (कांग्रेस)
सुशील बौद्ध सहारनपुर
जितेंद्र गुप्ता
राजेश पाल
विवेक कुमार बांवरा
गोवर्धन सोनकर ललितपुर
श्रीमती निदा खान
ठाकुर ओमवीर चौहान
ठाकुर रणवीर सिंह (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी)
अयोध्या प्रसाद मिश्र
अनिल कुमार रघुवंशी (भदोही सुहेलदेव पार्टी)
श्रीमती पूनम
चंदन दीक्षित
नीरज झा
पंडित अनिल तिवारी।
गौरतलब है कि हजरत बरेली शरीफ के मौलाना तौकीर रजा खान हाल ही में विवादों में घिरे हुए हैं। पहले बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों को उन्होंने शहीद करार दे दिया। फिर एक टीवी न्यूज एंकर को धमकी देने का कृत्य। इतना ही नहीं, उनकी बहू निदा ने खुद उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें:-गोवा चुनाव: दो फरवरी को सीएम प्रमोद सावंत के गढ़ में राहुल गांधी वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित
