Aus Open 2022 : राफेल नडाल और डेनिल मेदवेदेव के बीच मुकाबला 2-2 से बराबर, निर्णायक सेट पर नजर
नई दिल्ली। साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के फाइनल में राफेल नडाल और डेनिल मेदवेदेव के बीच मुकाबला जारी है। यह मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। राफेल नडाल रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने से महज एक कदम दूर हैं। वहीं, रूसी प्लेयर मेदवेदेव पहली बार यह खिताब जीतने के इरादे …
नई दिल्ली। साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के फाइनल में राफेल नडाल और डेनिल मेदवेदेव के बीच मुकाबला जारी है। यह मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। राफेल नडाल रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने से महज एक कदम दूर हैं। वहीं, रूसी प्लेयर मेदवेदेव पहली बार यह खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरे हैं। पहले दो सेटों में मेदवेदेव ने नडाल को कड़ी टक्कर दी और पहला सेट 6-2 और उसके बाद दूसरा सेट टाइब्रेकर में 7-6(7-5) से जीता। तीसरे सेट में नडाल ने बढ़िया वापसी की और मेदवेदेव को 6-4 से हराया। चौथा सेट में भी नडाल ने 6-4 से जीत हासिल की। अब खेल के चैंपियन का फैसला आखिरी सेट में होगा।
राफेल नडाल के पास दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने का मौका
नडाल ने अब तक सिर्फ 1 बार ही ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब पर कब्जा जमाया है। उन्होंने यह उपलब्धि 2009 में हासिल की थी। नडाल का यह छठा ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल है। वे पिछले पांच में से एक ही बार फाइनल जीत सके। नडाव चार बार रनरअप रहे हैं।
डेनिल मेदवेदेव के पास दूसरा ग्रैंड स्लैम जीतने का मौका
डेनिल मेदवेदेव का यह ऑस्ट्रेलियन ओपन में दूसरा फाइनल है। वे पिछली बार रनरअप रहे थे। इस बार उनके पास पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्लैंड स्लैम जीतने का मौका है। मेदवेदेव ने अब तक एक ही ग्लैंड स्लैम जीता है। यह उपलब्धि उन्होंने यूएस ओपन में पिछले साल ही हासिल की थी। अब उनके पास करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब भी जीतने का मौका है।
21वें ग्रैंड स्लैम से बस एक कदम दूर
राफेल नडाल रिकॉर्ड 21वें ग्रैंड स्लैम टाइटल से सिर्फ एक कदम दूर हैं। सबसे ज्यादा 20 ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड फिलहाल रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल के नाम पर दर्ज है। नडाल ने केवल एक बार साल 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है।
Rafael Nadal has come back from a two-sets-to-love deficit 3⃣ times in his career.
Can our 2009 champion do it again tonight? #AO2022 • #AusOpen pic.twitter.com/GvC6n4JvCU
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 30, 2022
बीते दिन ऐश्ली बार्टी ने रचा था इतिहास
ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला सिंगल्स के फाइनल में शनिवार को दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने अमेरिका की डेनियल कॉलिंस को सीधे सेटों में हराया था। रॉड लेवर एरीना में खेले गए फाइनल मुकाबले में बार्टी ने कॉलिंस को 6-3, 7-6 से हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंड स्लैम जीता। 44 साल बाद बार्टी महिला सिंगल्स का खिताब जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी भी बनीं। दोनों के बीच यह खिताबी मुकाबला एक घंटा और 27 मिनट तक चला।
ये भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलियन ओपन की चैंपियन बनीं एश्ले बार्टी, 44 साल बाद किसी ऑस्ट्रेलियाई महिला ने जीता खिताब
