मध्य प्रदेश: अज्ञात लोगों ने की वृद्ध की गोली मारकर हत्या
भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के मौ थाना क्षेत्र के गुरियांची गांव में अज्ञात लोगों ने 70 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के गुरियांची गांव का निवासी कप्तान सिंह यादव कल रात अपने खेत पर ही रूका था। जब वह सुबह घर वापस नहीं आया, …
भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के मौ थाना क्षेत्र के गुरियांची गांव में अज्ञात लोगों ने 70 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के गुरियांची गांव का निवासी कप्तान सिंह यादव कल रात अपने खेत पर ही रूका था। जब वह सुबह घर वापस नहीं आया, तो परिजन उसकी खोजते हुए खेत पर पहुंचे।
जहाँ उसका शव मिला। उसको पीठ में दो गोलियां मारी गई थीं। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगाें के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें–
जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए मौजूदा कानूनों में पर्याप्त प्रावधान: केजरीवाल
