नानकमत्ता: देह व्यापार में तीन युवतियों समेत सात गिरफ्तार
नानकमत्ता, अमृत विचार। पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर देह व्यपार में लिप्त तीन युवतियों और तीन युवकों के साथ होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कृष्ण चंद आर्या ने बताया कि शिवम वाटिका में देह व्यापार होने की शिकायत मिली थी। इस पर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी के आदेश पर टीम का …
नानकमत्ता, अमृत विचार। पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर देह व्यपार में लिप्त तीन युवतियों और तीन युवकों के साथ होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कृष्ण चंद आर्या ने बताया कि शिवम वाटिका में देह व्यापार होने की शिकायत मिली थी। इस पर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी के आदेश पर टीम का गठन कर होटल में छापा मारा गया।
पुलिस ने मौके से देह व्यापार में लिप्त हरीश प्रसाद निवासी ग्राम जामीर पानी थाना झूलाघाट पिथौरागढ, धर्मेंद्र बम निवासी शिव कॉलोनी ठगुनौगमा खटीमा, भगवान सिंह धरियाल निवासी ग्राम कानडी थाना झूलाघाट पिथौरागढ और शिवम वाटिका के संचालक अखिलेश मिश्रा निवासी नानकमता और तीन युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा मौके से आपत्तिजनक सामान, 7200 रुपये, छह मोबाइल, चार आधार कार्ड, एक नेपाली आधार कार्ड और भी बरामद किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में सीओ व थानाध्यक्ष के अलावा निरीक्षक बसंती आर्या, मंजू पवार, प्रकाश आर्या, सुरेंदर सिंह, विद्या रानी आदि शामिल रहे।
