जसपुर: सात को किया जिला बदर, 650 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। पुलिस प्रशासन भी निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर मुस्तैद है। इसी क्रम में पुलिस ने 7 लोगों को जिला बदर किया है और इसी के साथ ही शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए 650 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। जसपुर पुलिस ने पहले दो लोगों को जिला …

जसपुर, अमृत विचार। पुलिस प्रशासन भी निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर मुस्तैद है। इसी क्रम में पुलिस ने 7 लोगों को जिला बदर किया है और इसी के साथ ही शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए 650 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

जसपुर पुलिस ने पहले दो लोगों को जिला बदर किया था। वहीं अब पांच लोगों को और जिला बदर किया गया है। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने सोना सिंह पुत्र उत्तम सिंह, मक्खन सिंह पुत्र बंतू सिंह निवासी ग्राम कलियावाला, फईम अहमद, नसीम अहमद मोहल्ला दिल्ला सिंह, शेरा पुत्र प्रेम सिंह ग्राम भोगपुर को सुनवाई के बाद गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत तीन माह के लिए जिला बदर करने के निर्देश पुलिस को दिये हैं।

कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि सभी को नोटिस तामिल कराकर क्षेत्र से बाहर छोड़ने के निर्देश दिये गये हैं। बताया कि पूर्व में भी दो लोगों को जिला बदर किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के 650 लोगों के खिलाफ धारा 107/1116 की कार्रवाई की है। कोतवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन विधानसभा चुनाव को पूरी निष्पक्षता से कराने के प्रयास कर रहा है ।

संबंधित समाचार