उत्तराखंड में राजनीति के रंग: हरीश रावत ने खेली कबड्डी तो धामी पहुंचे फुटबॉल मैदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून/ लालकुआं, अमृत विचार। चुनावी समर में नेता प्रचार का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में एक फुटबाल मैदान में बच्चों के बीच पहुंच गए तो दूसरी ओर बिंदुखत्ता में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कबड्डी मैच में दमखम आजमाने पहुंच गए। रविवार को चुनाव प्रचार से लौटते …

देहरादून/ लालकुआं, अमृत विचार। चुनावी समर में नेता प्रचार का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में एक फुटबाल मैदान में बच्चों के बीच पहुंच गए तो दूसरी ओर बिंदुखत्ता में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कबड्डी मैच में दमखम आजमाने पहुंच गए।

कबड्डी खेलते पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत।

रविवार को चुनाव प्रचार से लौटते वक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीटीएस हेलीपैड के पास महिंद्रा ग्राउंड में बच्चों को फुटबाल खेलता देखा तो उन्होंने फ्लीट रुकवा दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों व खिलाड़ियों से बातचीत की। अपने बीच मुख्यमंत्री को देख खिलाड़ी व बच्चे भी रोमांचित हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली।

फुटबॉल खेलने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

उधर, लालकुआं में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हल्दूचौड़ स्थित गोरक्षा धाम पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री ने हल्दूचौड़ मुख्य बाजार व गौलापार में भी चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बिंदुखत्ता पहुंचे। वहां उन्होंने एक कबड्डी मैच का भी उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को कबड्डी के दांवपेच भी दिखाए।

संबंधित समाचार