यूपी चुनाव: महिलाओं ने भरी हुंकार, कहा- ऐसी सरकार चाहिए जो उखाड़ फेंके बेरोजगारी…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। 2022 में ऐसी सरकार को लाया जाएगा। जो प्रदेश में लगातार बढ़ रहे बेरोजगारी को जड़ से उखाड़ फेंकने में कामयाब हो। साथ ही युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित हो। साथ ही प्रदेश के युवाओं को शिक्षित कर बेहतर मौका दिलाने में कामयाब हो। ये कहना है आधी आबादी यानी महिलाओं का। आइये …

लखनऊ। 2022 में ऐसी सरकार को लाया जाएगा। जो प्रदेश में लगातार बढ़ रहे बेरोजगारी को जड़ से उखाड़ फेंकने में कामयाब हो। साथ ही युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित हो। साथ ही प्रदेश के युवाओं को शिक्षित कर बेहतर मौका दिलाने में कामयाब हो। ये कहना है आधी आबादी यानी महिलाओं का। आइये जानते हैं यूपी चुनाव और सरकार को लेकर क्या कहती हैं यूपी की महिलाएं….

प्रदेश में चरम पर है बेरोजगारी

2022 के इस चुनावी माहौल में मेरा वोट उस राजनीतिक दल को है, जो बेरोजगारी को खत्म करके हम युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित हो। बेरोजगारी हमारे राज्य में चरम पर है। सरकार ऐसी हो जो बेरोजगारी के आंकड़ों को कम करें, जो शिक्षित युवाओं को बेहतर मौका दे। जिससे गरीब लोगों को भी ऊपर उठने का मौका मिले। जिससे प्रदेश के युवाओं को मौका मिले।

क्यों कि छात्रों के परिजन बहुत ही मुश्किलों का सामना कर के उन्हें शिक्षा दिलवा पाते हैं। लेकिन सरकार उन सभी संघर्षों को एक मिनट में दर किनार कर देती है। जिससे बेरोजगारी फैलती है।

मंजू यादव, छात्रा

इस चुनाव में होनी चाहिए सिर्फ विकास की बात

लोकतंत्र के इस पावन पर्व पर राजनीतिक पार्टियों द्वारा विकास के मुद्दों पर चर्चा ना कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया जा रहा है। जो बहुत ही गलत है। इस चुनाव में सिर्फ विकास की बात हो, दलितों पिछड़ों एवं महिलाओं के उत्थान की बात के साथ मूलभूत सुविधाओं जैसे शिक्षा चिकित्सा ही चुनाव का मुद्दा होना चाहिए। जिससे प्रदेश का बिकास हो सके। इससे प्रदेश की आर्थिक हालत में भी सुधार होगा।

सीमा यादव, छात्र

धर्म और जातिवाद पर ज्यादा दिया जा रहा ध्यान…

आज कल की राजनीती में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जिस ओर जनता को सोचना चाहिए उसे छोड़ धर्म और जातिवाद पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। देश की तरक्की मानो जैसे रुक सी गई है। कोई फ्री के राशन से खुश है तो कोई मंदिर निर्माण से खुश है। शिक्षा और रोजगार की तरफ ध्यान बहुत कम सा हो गया है।

मौजूदा सरकार भी इस बात का फायदा उठा रही है। उसे पता है कि जनता किसमे खुश है। राष्ट्रवाद की बात तो नेता ऐसे करते है जैसे पूरा देश इन लोगों ने ही आजाद कराया हो। जो वोट नहीं देता उसे देशद्रोही कहा जाता है। सरकार का बदलना जरूरी है। ताकि उत्तर प्रदेश का विकास हो सके।

स्वाती शर्मा, बरेली

बेरोजगारी में आए कमी तो बने बात…

2022 में हमें वो सरकार चाहिए जो हिन्दू मुस्लिम, मंदिर मस्जिद को छोडकर देश के शिक्षा को मुद्दा बनाते हुए प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छा काम करे। जिससे रोजगारों की संख्या में कमी आए। जो प्रदेश वासियों के लिए ज्यादा से ज्यादा विकास करे।

सभी युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर सके। यूपी में पढ़ाई का स्तर सुधारने वाली सरकार चाहिए। जिससे गरीब तबके के लोगों को भी अच्छी शिक्षा मिल सके। जिससे प्रदेश में रोजगार बढ़े। युवा पढ़-लिखकर प्रदेश के साथ ही देश का नाम रोशन करें।

प्रिया तिवारी

यह भी पढ़ें: हरदोई: प्रेस क्लब में पत्रकारिता के प्रति विश्वसनीयता विषय पर हुई कार्यशाला…

संबंधित समाचार