बरेली: समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बोली- भाजपा नेता फैला रहे कोरोना
बरेली, अमृत विचार। भाजपा के बड़े नेता कोरोना गाइडलाइन का उल्लघंन कर रहे हैं और कोरोना फैलाने में सहायक हो रहे हैं लेकिन उन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। दो दिन पहले भाजपा के बड़े नेता बरेली में आकर लोगों को पत्रक बांट गए, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई जबकि हम कोरोना …
बरेली, अमृत विचार। भाजपा के बड़े नेता कोरोना गाइडलाइन का उल्लघंन कर रहे हैं और कोरोना फैलाने में सहायक हो रहे हैं लेकिन उन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। दो दिन पहले भाजपा के बड़े नेता बरेली में आकर लोगों को पत्रक बांट गए, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई जबकि हम कोरोना गाइडलाइन का पालन कर रहें फिर भी हमारे दो प्रत्याशियों के खिलाफ प्रशासन ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह बातें समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव ने कहीं।
पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में बड़े अपराधी खुले आम घूम रहे हैं उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का 75 फीसदी बजट विज्ञापन पर खर्च कर दिया है। नेहा ने कहा कि प्रदेश के डिप्टी सीएम बरेली आए लेकिन एक भी विकास कार्य को नहीं गिनाया। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के डिप्टी सीएम पर चंदा चोरी, धोखाधड़ी सहित कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। भाजपा में तमाम ऐसे नेता हैं जिन पर बड़े-बड़े मुकदमें दर्ज हैं, लेकिन सरकार के संरक्षण में सभी खुलेआम घूम रहे हैं।
बरेली, शाहजहांपुर की चुनाव प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि यूपी में भाजपा की ऐतिहासिक हार होने जा रही है। बरेली की नौ सीटें समाजवादी पार्टी जीत रही है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी आदि रहे।
