बरेली: 136 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा के लिए जिले में 136 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अंतिम मुहर लगा दी है। इससे पहले जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति ने परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार कर परिषद को भेजी थी। परीक्षा केंद्रों में 6 …

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा के लिए जिले में 136 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अंतिम मुहर लगा दी है। इससे पहले जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति ने परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार कर परिषद को भेजी थी। परीक्षा केंद्रों में 6 नए विद्यालयों को जगह दी गई है। परिषद ने 13 जनवरी तक माध्यमिक स्कूलों से आपत्तियां मांगी थीं। जिसमें विभाग को लगभग 45 स्कूलों ने विभिन्न समस्याओं को दर्शाते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी।

जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की ओर से 17 जनवरी को आपत्तियों को निस्तारण के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। इसके बाद आपत्तियों की जांच के बाद 136 परीक्षा केंद्रों के नाम सूची में दर्ज करने के बाद परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। हालांकि लगभग 12 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची से हटाया गया है। जिनकी समस्याओं के निस्तारण परीक्षा तक कर पाना संभव नहीं था।

आगामी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट में 40375 और हाईस्कूल में 46830 छात्रों ने परीक्षा कें लिए पंजीकरण कराया है। डीआईओएस डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि परिषद की सहमति के बाद सभी परीक्षा केंद्रों के नाम परिषद की वेबसाइट पर अपलोड हो गए हैं। इसके अलावा सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश भी दिए हैं।

संबंधित समाचार