सीतापुर: पुलिस ने अवैध शराब के साथ 51 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सीतापुर। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चैकिंग के दौरान एक हजार चार सौ 80 लीटर अवैध शराब व चार भट्टी बरामद की है। साथ ही पुलिस ने 51 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया हैं। थाना लहरपुर पुलिस ने 380 ली. अवैध शराब व दो भट्ठी सहित 11 अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना संदना पुलिस …
सीतापुर। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चैकिंग के दौरान एक हजार चार सौ 80 लीटर अवैध शराब व चार भट्टी बरामद की है। साथ ही पुलिस ने 51 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया हैं। थाना लहरपुर पुलिस ने 380 ली. अवैध शराब व दो भट्ठी सहित 11 अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना संदना पुलिस ने 220 ली. अवैध शराब व एक भट्ठी सहित छह अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना रेउसा पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब व एक भट्ठी सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना मिश्रिख पुलिस ने 200 ली अवैध शराब के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना बिसवां पुलिस ने 100 ली. अवैध शराब सहित एक, थाना सकरन पुलिस टीम ने 140 लीटर अवैध शराब के साथ सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 70 लीटर अवैध शराब के साथ तीन अभियुक्त, थाना कमलापुर पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थाना रामकोट पुलिस ने 80 लीटर अवैध शराब सहित चार, थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 30 लीटर अवैध शराब सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थाना थानगांव पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना तालगांव 40 लीटर अवैध शराब के साथ दाे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
थाना रामपुरकलां पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया। थाना खैराबाद 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थाना मानपुर पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार किए। थाना इमलिया सुल्तानपुर 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: होम्योपैथिक चिकित्सक की अनूठी पहल मंगलवार को मनेगा कार्डियक डे
