रायबरेली: डीआईओएस पर हुआ हमला, मारपीट में चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। अनर्गल काम का दबाब बनाने को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक पर कार्यालय के भीतर हमलावरों ने हथौड़ी और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। डीआईओएस के चिल्लाने पर कार्यालय के कर्मी दौड़े तो जमकर मारपीट हुई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। वहीं दो हमलावरों को पकड़ लिया गया है। डीआईओएस ने रिवाल्वर से …

रायबरेली। अनर्गल काम का दबाब बनाने को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक पर कार्यालय के भीतर हमलावरों ने हथौड़ी और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। डीआईओएस के चिल्लाने पर कार्यालय के कर्मी दौड़े तो जमकर मारपीट हुई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। वहीं दो हमलावरों को पकड़ लिया गया है।

डीआईओएस ने रिवाल्वर से गोली चलाए जाने की भी बात कही है। फायर मिस हो जाने के बाद हथौड़ी से हमला किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सफारी कार को जब्त कर दो लोगों को पकड़ लिया है। पूरे मामले में नर्मदेश्वर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पर आरोप लगाए गए हैं।

सोमवार को सुबह जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा कार्यालय में बैठे थे। बताते हैं कि तभी सफारी कार.से आए छह लोगों ने उनके कमरे में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राना ने बताया कि हमलावरों ने उनके सिर पर रिवाल्वर तानकर फायर किया लेकिन फायर मिस हो गया इस पर उन पर हथौड़ी और धारदार हथियारों से हमला किया गया। शोर सुनकर कार्यालय के कर्मचारी दौड़ पड़े।

जमकर मारपीट हुई जिसमें मयंक सिंह, राज पटेल और कार्यालय के प्रधान सहायक राघवेंद्र सिंह घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान मयंक और राज पटेल को पकड़ लिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राना ने बताया कि नर्मदेश्वर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ब्रजेश तिवारी हमलावरों के साथ आए थे। उन पर फायर किया गया। पिछले कई दिनों से वह अपने अनर्गल काम को लेकर दबाव बना रहे थे।

कार्यालय के प्रधान सहायक राघवेंद्र सिंह का कहना है कि ब्रजेश तिवारी ने हमला कराया है। हमला करने वाले मुझे भी जान से मारने की धमकी दे गए हैं। बताया सन 2008 से वह अपने कालेज में हो रहे कारनामों को दबाने का दबाव बना रहे हैं। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें- राहुल गांधी बोले- कड़वा सच यह है कि बहुत सारे भारतीय महिलाओं को इंसान नहीं समझते

संबंधित समाचार