गोंडा में चार लोगों की मौत से बहराइच में पसरा मातम, यहां जा रहे थे सभी…
बहराइच। पयागपुर क्षेत्र के लोग पिकअप वाहन पर सवार होकर के प्रयागराज संगम स्नान के लिए जा रहे थे। रविवार देर रात को पिकअप वाहन गड्ढे में पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई थी। सूचना जिले में पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के मुंडेरवा …
बहराइच। पयागपुर क्षेत्र के लोग पिकअप वाहन पर सवार होकर के प्रयागराज संगम स्नान के लिए जा रहे थे। रविवार देर रात को पिकअप वाहन गड्ढे में पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई थी। सूचना जिले में पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया।
जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के मुंडेरवा ठकुराइन गांव निवासी पप्पू पाण्डेय के दो वर्षीय पुत्र का मुंडन गांव में ही हुआ। इसके बाद परिवार के लोगों ने मनौती को पूरा करने के लिए प्रयागराज संगम स्नान के लिए रविवार को रवाना हुए।
पिकप वाहन रिश्तेदार और गांव के लोग बैठे। रात 10 बजे के आसपास सब लोग पिकप से जाने लगे। गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में पहुंचे। रात एक बजे दुर्जनपुर घाट के पास पिकप अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। जिससे हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं।
हादसे की सूचना जब पयागपुर के मुंडेरवा ठकुराइन गांव पहुंची तो परिवार के साथ गांव में मातम छा गया। सभी रोने-बिलखने लगे। वहीं घायलों का हाल जानने और मृतकों का शव लेने के लिए परिवार के लोग गोंडा रवाना हो गए हैं।
वाहन में सवार थे 40 लोग
गांव के लोगों ने बताया कि वाहन में 40 लोग सवार थे। पिकप में तख्त लगाकर उसमे बैठने की जगह बनाई गई थी। गाड़ी में अधिक लोड होने के चलते हादसा हुआ है।
इनकी हुई मौत
गोंडा में पिकअप वाहन पलटने से पयागपुर के मुंडेरवा ठकुराइन गांव निवासी लल्लू पुत्र कमलेश, हजारी लाल पुत्र सूरत पासवान, संतदीप पाण्डेय पुत्र इंद्रपाल पाण्डेय और श्याम लाल पुत्र केदार साहू की मौत हुई है।
मातम में बदली खुशी
पयागपुर के मुंडेरवा ठकुराइन गांव निवासी पप्पू पांडे के 2 वर्षीय बेटे के मुंडन संस्कार में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ था। लेकिन गोंडा में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत से सांस्कृतिक कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदल गई।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: किसानों ने मनाया विश्वासघात दिवस, बोले- मांगें नहीं मानी गई तो फिर से देशव्यापी आंदोलन करने को होंगे मजबूर
