सिंदूर के लिए जनता की अदालत में न्याय मांगने आई हूँ : आरती तिवारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तारून/अयोध्या। जनता की सबसे बड़ी अदालत है, मैं आप सबके बीच न्याय मांगने आई हूँ। आप सभी को मालूम है मेरा सुहाग खतरे में है। मैं अपने पिता तुल्य बुजुर्गो माताओं बहनों से अपने सिंदूर की भीख मांगने निकली हूं, आप ही मेरे भगवान हैं, आपका एक-एक मत सुहाग को रक्षा प्रदान करेगा। मेरी दूधमुही, …

तारून/अयोध्या। जनता की सबसे बड़ी अदालत है, मैं आप सबके बीच न्याय मांगने आई हूँ। आप सभी को मालूम है मेरा सुहाग खतरे में है। मैं अपने पिता तुल्य बुजुर्गो माताओं बहनों से अपने सिंदूर की भीख मांगने निकली हूं, आप ही मेरे भगवान हैं, आपका एक-एक मत सुहाग को रक्षा प्रदान करेगा। मेरी दूधमुही, बच्ची, मेरे सिंदूर , मेरे परिवार का अंतिम सहारा अब आप ही हैं।

यह मार्मिक अपील गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आरती खब्बू तिवारी की है। वे सोमवार को क्षेत्र में जनसम्पर्क के लिए निकली थीं। निवर्तमान विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू तिवारी की धर्मपत्नी जहां पहुंची इंसाफ के लिए अपना आंचल फैलाया। उनकी अपील पर सम्पर्क कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं भावुक हो उठी। उन्होंने रामपुर भगन, केशरूआ, तारुन लालगंज में लोगों से मुलाकात की। एक दर्जन से अधिक जगहों पर स्वागत हुआ।

तारुन ब्लाक मुख्यालय के निकट कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस पवित्र भूमि को प्रणाम करती हूं। आप सबका प्यार देखकर मुझे विश्वास हो गया की आप सब मेरे सुहाग को बचाने का कार्य करेंगे। आप लोग जानते है कि मेरी शादी हुए 4 साल हुआ है। पति को एक फर्जी मुक़दमें में फंसा दिया गया अब न्याय आपको करना है।

मैं अपने पिता तुल्य बुजुर्गो माताओं बहनों से अपने सिंदूर की भीख मांगने निकली हूं। आपका एक-एक मत मेरे सिंदूर को जीवनदान प्रदान करेगा ।भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा भाजपा का नारा है सबका साथ, सबका विकास। जनसंपर्क कार्यक्रम में श्रीमती तिवारी के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, डॉ संजय तिवारी, अवधेश पाण्डेय, मणीन्द्र शुक्ला, राम नेवल वर्मा, प्रेम वर्मा , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि फ़ायराम वर्मा, प्रेम गोस्वामी, सीताराम गोस्वामी समेत तमाम लोग रहे। सभी कार्यक्रमों में महिलाओं की खासी भागीदारी देखी गई।

यह भी पढ़ें:-ऑफलाइन बोर्ड एग्जाम रद्द कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, हिरासत में हिंदुस्तानी भाऊ

संबंधित समाचार