हल्द्वानी: 20.58 करोड़ से तैयार होगी हाईटेक वाटर टेस्टिंग लैब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में बनने वाली राज्य की पहली अत्याधुनिक वाटर टेस्टिंग लैब का अनुमानित बजट जल संस्थान ने तैयार कर लिया है। लैब के निर्माण में 20.58 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सोमवार को आकलन रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है। बजट प्रस्तावित होते ही लैब का काम शुरू हो जाएगा। हल्द्वानी के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में बनने वाली राज्य की पहली अत्याधुनिक वाटर टेस्टिंग लैब का अनुमानित बजट जल संस्थान ने तैयार कर लिया है। लैब के निर्माण में 20.58 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सोमवार को आकलन रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है। बजट प्रस्तावित होते ही लैब का काम शुरू हो जाएगा।

हल्द्वानी के देवलचौड़ स्थित बंदोबस्ती क्षेत्र में उत्तराखंड की पहली हाईटेक वाटर टेस्टिंग लैब बनाने की तैयारी की जा रही है। इस लैब में अत्याधुनिक मशीनों से पानी की जांच की जाएगी। लैब की रिपोर्ट पूरे देश में मान्य होगी।

इसके लिए इसे राष्ट्रीय परीक्षण एवं आकलन प्रयोगशाला सत्यापन बोर्ड (एनएबीएल) में रजिस्टर्ड कराया जाएगा। लैब के लिए मुख्यालय ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव से आकलन मांगा था। ईई ने 20.58 करोड़ रुपये का आकलन तैयार करके मुख्यालय भेज दिया है।

हाईटेक लैब का अनुमानित बजट मुख्यालय को भेजा गया है। यह लैब जल जीवन मिशन के तहत तैयार की जा रही है। प्रस्ताव पारित होते ही चुनाव के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

– संजय श्रीवास्तव, ईई, जल संस्थान

संबंधित समाचार