रुद्रपुर: संदिग्ध हालात में चोटिल मिले टेंपो चालक की मौत बनी रहस्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। टेंपो चालक की मौत के मामले में रहस्य बना हुआ है। टेंपो चालक के गले और सिर पर चोट के निशान होने से पुलिस भी मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है और परिजनों से पूछताछ करने के बाद मौत की असली वजहों …

रुद्रपुर, अमृत विचार। टेंपो चालक की मौत के मामले में रहस्य बना हुआ है। टेंपो चालक के गले और सिर पर चोट के निशान होने से पुलिस भी मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है और परिजनों से पूछताछ करने के बाद मौत की असली वजहों का पता लगाएगी।

गौरतलब है ट्रांजिट कैंप सिडकुल ढाल निवासी नेमचंद्र (30) किराए के मकान में पत्नी कल्पना व तीन बच्चों के साथ रहता था। सिडकुल में टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह रोजमर्रा की भांति नेमचंद्र टेंपो लेकर सिडकुल निकला था। देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी।

उसी रात करीब 12 बजे एक व्यक्ति ने नंबर 112 पर कॉल कर सिडकुल सेक्टर-6 स्थित सड़क किनारे एक युवक के पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

टेंपो चालक के सिर और गले पर चोट के निशान भी देखे गए। पुलिस को शुरू में मामला हादसा लग रहा था, लेकिन अब मौत के कारण संदिग्ध लग रहे हैं। दाह संस्कार को बरेली गए परिजनों के लौटने के बाद पुलिस इस पर जांच पड़ताल करेगी।

पहले तीन युवकों को ढूंढेगी पुलिस
रुद्रपुर। युवक की मौत के मामले में पुलिस किसी के द्वारा तहरीर नहीं आने की बात कह रही है। लेकिन मामला संदिग्ध लगने के कारण वह जांच में भी जुट गई है। बताया जाता है पुलिस ने नेमचंद्र की पत्नी से भी बात की है, जिसमें दो से तीन युवकों के साथ उनके घर से जाने की बात सामने आ रही है। सीओ पंतनगर अमित कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को तहरीर देने को कहा गया है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल को आगे बढ़ाया जाएगा। जिन युवकों की बात सामने आ रही है, उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

संबंधित समाचार