रुद्रपुर: वैन प्रचार में भी मुख्यमंत्री निकले सबसे आगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। ऑडियो और वीडियो के साथ वैन प्रचार की अनुमति लेने में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिले के सभी प्रत्याशियों में सबसे आगे रहे हैं। खटीमा में प्रचार के लिए उन्हें सबसे पहले अनुमति मिली है। वहीं, दूसरे नंबर पर किच्छा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के तिलकराज बेहड़ और तीसरे नंबर पर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। ऑडियो और वीडियो के साथ वैन प्रचार की अनुमति लेने में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिले के सभी प्रत्याशियों में सबसे आगे रहे हैं। खटीमा में प्रचार के लिए उन्हें सबसे पहले अनुमति मिली है। वहीं, दूसरे नंबर पर किच्छा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के तिलकराज बेहड़ और तीसरे नंबर पर रुद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा हैं।

मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) के कड़े नियमों के चलते ऑडियो, वीडियो और वैन प्रचार को लेकर भी प्रत्याशियों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऑडियो और वीडियो का निरीक्षण ही नहीं, जो भी वैन किराए पर ली जाएगी, उसके भी पूरे दस्तावेज एमसीएमसी की निगरानी में लाने अनिवार्य होंगे।

यही नहीं ये प्रचार भी एमसीएमसी की निगरानी में ही रहेंगे। कड़े नियमों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा के लिए वैन प्रचार की अनुमति सबसे पहले 29 जनवरी को मिल गई। तिलक राज बेहड़ को किच्छा के लिए दूसरे नंबर पर और उसके बाद शिव अरोड़ा को रुद्रपुर में वैन प्रचार के लिए अनुमति मिलने की संभावनाएं हैं। द्वितीय और तृतीय स्थान पर इन दोनों प्रत्याशियों के ऑडियो व वीडियो निरीक्षण को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। इनके अलावा अभी किसी प्रत्याशी ने वैन प्रचार के लिए अनुमति नहीं मांगी है।

30 मिनट से ज्यादा नहीं रुक सकते हैं एक स्थान पर
रुद्रपुर। वैन के माध्यम से चुनावी प्रचार कराने में भी निर्वाचन विभाग ने कड़े नियम तैयार किए हैं। चुनाव प्रचार कर रही वैन एक स्थान पर 30 मिनट से ज्यादा समय तक नहीं रुक सकती है। यही नहीं उन्हें सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक ही प्रचार करने की अनुमति होगी। कोविड और आचार संहिता के पालन के साथ ही यदि ध्वनि प्रदूषण के मानकों का भी उल्लंघन किया तो यह प्रत्याशी को भारी पड़ सकता है। रूट की जानकारी भी एमसीएमसी को देनी जरूरी होगी।

संबंधित समाचार