मुरादाबाद : डेढ़ लाख का लोन कराने के नाम पर 48 हजार ठगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। साइबर ठग ने डेढ़ लाख का लोन दिलाने के नाम पर ओटी टेक्निशियन को 48 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव मिलक बूजपुर आशा निवासी मो. जुबैर निजी अस्पताल में टेक्निशियन है। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। साइबर ठग ने डेढ़ लाख का लोन दिलाने के नाम पर ओटी टेक्निशियन को 48 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव मिलक बूजपुर आशा निवासी मो. जुबैर निजी अस्पताल में टेक्निशियन है।

जुबैर ने बताया कि दो जनवरी को उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि वह धनी एप से संजीव कुमार बोल रहा है। कथित संजीव ने उसे लोन के बारे में बताया। उसकी बातों में आकर जुबैर ने बता दिया कि घर में कुछ आर्थिक समस्या है, इसलिए उसे डेढ़ लाख रुपये चाहिए। जुबैर के अनुसार आरोपी ने फाइल चार्ज के नाम पर उससे 2550 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

इसके बाद इंश्योरेंस, प्रोसेसिंग चार्ज, सिक्योरिटी मनी, पहली ईएमआई आदि के नाम पर पांच बार में 48 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। रकम देने के बाद भी जब जुबैर के खाते में लोन की रकम नहीं आई तो उसने फिर आरोपी को फोन करके लोन के बारे में पूछा। आरोपी ने उससे नौ हजार रुपये और देने को कहा। तब जुबैर को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। जुबैर ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी उसे इनकम टैक्स की जांच कराने की धमकी देने लगा। तब जुबैर ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी। साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार