यूपी चुनाव: बसपा ने जारी की एक और लिस्ट, चार प्रत्याशियों का किया ऐलान…
लखनऊ। यूपी चुनाव को देखते हुए बसपा ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में बसपा ने चार उम्मीदवारों की घोषणा की है। बसपा ने कासगंज से जहां मोहम्मद आरिफ को मैदान में उतारा है तो पीलीभीत से शाने अली को उम्मीदवार बनाया है। लखीमपुर खीरी के निघासन से जहां …
लखनऊ। यूपी चुनाव को देखते हुए बसपा ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में बसपा ने चार उम्मीदवारों की घोषणा की है। बसपा ने कासगंज से जहां मोहम्मद आरिफ को मैदान में उतारा है तो पीलीभीत से शाने अली को उम्मीदवार बनाया है। लखीमपुर खीरी के निघासन से जहां डॉ. आरए उस्मानी को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं लखीमपुर कस्ता से हेमवती राज को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं इससे पूर्व बसपा प्रमुख मायावती ने अपने ट्विटर हैंडल से केंद्र और राज्य सरकार को घेरा है और कहा है माननीय राष्ट्रपति जी का बजट सत्र के पहले दिन संयुक्त संसद में अभिभाषण नई उम्मीदों के अभाव में भारत माता की संतानों को निराश करने वाला। पहले कांग्रेस ने ’गरीबी हटाओे’ के नाम पर छला और अब भाजपा सरकार में भी भारत माता के संतानों की घोर उपेक्षा व दुर्दशा लगातार जारी है, क्यों?
1. मा. राष्ट्रपति जी का बजट सत्र के पहले दिन संयुक्त संसद में अभिभाषण नई उम्मीदों के अभाव में भारत माता की संतानों को निराश करने वाला। पहले कांग्रेस ने ’गरीबी हटाओे’ के नाम पर छला और अब भाजपा सरकार में भी भारत माता के संतानों की घोर उपेक्षा व दुर्दशा लगातार जारी है, क्यों?
— Mayawati (@Mayawati) January 31, 2022
यह भी पढ़ें: नोएडा में दो युवतियों समेत 5 लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…
