मुरादाबाद : गन्ने का मुंडा फूंकने गए किसान की झुलस कर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/कांठ, अमृत विचार। गन्ने का मूंडा फूंकने गए किसान की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम अहमदपुर नींबू नगला निवासी धीरेंद्र शर्मा पुत्र राधे लाल शर्मा (52) सोमवार की दोपहर अहमदपुर नंगला और ग्राम खलीलपुर के मध्य नहर के पास स्थित अपने खेत …

मुरादाबाद/कांठ, अमृत विचार। गन्ने का मूंडा फूंकने गए किसान की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम अहमदपुर नींबू नगला निवासी धीरेंद्र शर्मा पुत्र राधे लाल शर्मा (52) सोमवार की दोपहर अहमदपुर नंगला और ग्राम खलीलपुर के मध्य नहर के पास स्थित अपने खेत में गन्ने का मूंडा फूंकने गये थे। उन्होंने मूंडे में आग लगा दी।

हवा के कारण खेत के बराबर खड़े गन्ने में आग लग गई। जिसे उन्होंने बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन, तबतक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और वह आग की चपेट में आ गये। उन्होंने काफी शोर मचाया, लेकिन आसपास कोई किसान मौजूद नहीं था।

जिससे आग में झुलस कर उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम जगमोहन गुप्ता, थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश पाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे दो विवाहित व एक अविवाहित पुत्र और पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गया है। इस घटना से पूरे गांव का माहौल गमगीन है।

संबंधित समाचार