लखनऊ: अब 15 फरवरी तक भर सकेंगे हज के फॉर्म…
लखनऊ। हज पर जाने वाले इबादरगारों के लिए हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई द्वारा यह ऐलान किया गया है कि अब हज 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2022 से बढ़ाकर 15 फरवरी, 2022 कर दी गयी है। यानी अब 15 फरवरी, 2022 तक जारी हुए आवेदकों के पासपोर्ट आवेदन हेतु …
लखनऊ। हज पर जाने वाले इबादरगारों के लिए हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई द्वारा यह ऐलान किया गया है कि अब हज 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2022 से बढ़ाकर 15 फरवरी, 2022 कर दी गयी है। यानी अब 15 फरवरी, 2022 तक जारी हुए आवेदकों के पासपोर्ट आवेदन हेतु अनुमान्य होंगे।
हज का प्रस्तावित कोटा 32 हजार
कोरोना से पहले साल 2019 में उप्र का हज कोटा करीब 32 हजार सीटों का था। लेकिन, कोरोना महामारी फैलने से साल 2020 व 2021 की हज यात्रा निरस्त कर दी गई थी। सेंट्रल हज कमेटी ने अभी तक प्रदेश के कोटे की सीटों का निर्धारण नहीं किया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीटों का निर्धारित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: करोड़ों के मालिक हैं एसपी सिंह बघेल, रखते हैं यह हथियार…
