लखनऊ: हुसैनगंज पुलिस ने 25 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर राजधानी तस्करों का नया गढ़ बनती जा रही है। परेशानी की बात तो ये है कि रोजगार की तलाश में भटक रहे युवा न सिर्फ इन मादक पदार्थों के सेवन, बल्कि इनकी खरीद-बिक्री के चपेट में फंसते जा रहे हैं। हुसैनगंज पुलिस ने सोमवार को कश्मीरी ऊलेन सेल …

लखनऊ। मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर राजधानी तस्करों का नया गढ़ बनती जा रही है। परेशानी की बात तो ये है कि रोजगार की तलाश में भटक रहे युवा न सिर्फ इन मादक पदार्थों के सेवन, बल्कि इनकी खरीद-बिक्री के चपेट में फंसते जा रहे हैं। हुसैनगंज पुलिस ने सोमवार को कश्मीरी ऊलेन सेल के पास एक युवक को चोरी-छिपे स्मैक बेचते गिरफ्तार किया।

युवक के पास से कुल 25 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह महज अपने रोजमर्रा के शौक पूरे करने के लिए स्मैक बेचता था।

पुलिस आरोपी से कर रही गहन पूछताछ

गिरफ्तार तस्कर सीतापुर के थाना रामपुर मथुरा अंतर्गत तुतहीपुर गांव निवासी छोटू (20) ने बताया कि घर की माली हालत ठीक नहीं है। परिवार वाले उसका दैनिक खर्च भी वहन नहीं करते। मसलन उसने अपने शौक पूरे करने के लिए स्मैक बेचने का काम शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है कि वह कहां से स्टॉक प्राप्त करता था।

यह भी पढ़ें: बदायूं: बाहुबली डीपी यादव और उनकी पत्नी समेत छह ने लिया नाम वापस,72 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

संबंधित समाचार