रामपुर: टीईटी साल्वर गैंग के सरगना और गुर्गों पर गैंगस्टर लगाएगी आजमगढ़ पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुरअमृत विचार। शिक्षक पात्रता परीक्षा साल्वर गैंग सरगना और उसके साथ पकड़े गए शिक्षक-शिक्षामित्र समेत नौ लोगों पर आजमगढ़ पुलिस गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी कर रही है। इनकी संपत्तियों का ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है। इनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। इसके लिए रामपुर के जिला प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा। बता दें कि …

रामपुरअमृत विचार। शिक्षक पात्रता परीक्षा साल्वर गैंग सरगना और उसके साथ पकड़े गए शिक्षक-शिक्षामित्र समेत नौ लोगों पर आजमगढ़ पुलिस गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी कर रही है। इनकी संपत्तियों का ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है। इनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। इसके लिए रामपुर के जिला प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।

बता दें कि आजमगढ़ में पेपर साल्वर गैंग के 22 सदस्य पकड़े गए थे, जिसमें सरगना चाणक्य सक्सेस प्वाइंट का संचालक और नौ लोग रामपुर के रहने वाले थे। शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जनवरी को हुई थी।

इसी दिन रामपुर के रहने वाले चाणक्य सक्सेस प्वाइंट के संचालक अरविंद गुप्ता और इनके साथ बिलासपुर के मुबारकपुर गांव के सरकारी शिक्षक शारिक जावेद इनकी पत्नी शिक्षा मित्र अर्शी समेत नीरज कुमार सक्सेना, रविन्द्र यादव, जितेन्द्र सिंह, साजिदा, नाजिया, जफर खान समेत नौ लोग आजमगढ़ में पेपर साल्व करने से पहले पकड़े गए थे।

पुलिस ने इनके साथ ही 13 अन्य लोगों को पकड़ा था। सभी को जेल भेज दिया था। अब पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। वहीं इनकी संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। इसके लिए रामपुर जिला प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।

आजमगढ़ पुलिस ने बताया कि शारिक सरकारी शिक्षक है और दो शिक्षा मित्र हैं ऐसी जानकारी पकड़े गए लोगों ने नहीं पुलिस को नहीं बताई है। इसबारे में भी जल्द पत्राचार करके रामपुर के प्रशासन से जानकारी ली जाएगी।

नगर शिक्षाधिकारी और बिलासपुर एबीएसए से रिपोर्ट तलब
शिक्षक शारिक जावेद बिलासपुर के मुबारकपुर स्कूल में तैनात है। जोकि 23 जनवरी से ही अनुपस्थित बताया गया है। चुनाव ड्यूटी के प्रशिक्षण से भी वह 24 जनवरी को लापता रहा था। इसी तरह शिक्षा मित्र अर्शी भी स्कूल से गायब है। किसी ने आजमगढ़ में टीईटी साल्वर गैंग में गिरफ्तार होने के बाद वहां की पुलिस को अपने आपको सरकारी सेवा में होने की जानकारी तक नहीं दी।

अब बीएसए कल्पना सिंह ने एक बार नगर शिक्षाधिकारी प्रेम सिंह राणा और बिलासपुर खंड शिक्षाधिकारी त्रिलोकीनाथ गंगवार से रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट में कहा है कि तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट दी जाए ताकि आरोपियों के जेल में होने की पुष्टि होने पर उनका निलंबन किया जा सके।

संपत्तियों का जुटाया जा रहा विवरण
एसपी आजमगढ़ के पीआरओ एसआई ज्ञानचंद शुक्ला ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय दिलीप कुमार सिंह द्वारा इतने बड़े पैमाने पर नकल माफियाओं के रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार इन आरोपियों के खिलाफ संपत्तियों की जब्त करने की कार्रवाई कर रही है। ताकि भविष्य में कोई गलत कार्य नहीं कर सकें। इसके लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत इन आरोपियों पर केस दर्ज करने के बाद संपत्ति जब्त की जाएगी। पुलिस अपने अन्य माध्यमों से इन आरोपियों की संपत्ति का विवरण जुटा रही है।

आजमगढ़ में शिक्षक और शिक्षा मित्र टीईटी पेपर में नकल कराने के आरोप में पकड़े गए हैं इसकी हमें अन्य माध्यमों से जानकारी मिली है। इसके लिए एबीएसए से कंपलीट रिपोर्ट मांगी है। आजमगढ़ प्रशासन से भी संपर्क किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। —कल्पना सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रामपुर

यह भी पढ़ें-

रामपुर: मेरी भी हत्या की रची जा रही साजिश-हमजा मियां

संबंधित समाचार