आज का राशिफल। 01 फरवरी,2022
मेष आज आप सभी कार्य संभल कर करेंगे। व्यापार में सहकर्मियों पर विश्वास करें। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। घर की महिलाओं की सेहत का ध्यान रखें। वृष बेवजह की चर्चाओं और विवादों से दूर रहें। बुद्धि व विवेक से काम करें। मानसिक रूप से …
मेष
आज आप सभी कार्य संभल कर करेंगे। व्यापार में सहकर्मियों पर विश्वास करें। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। घर की महिलाओं की सेहत का ध्यान रखें।
वृष
बेवजह की चर्चाओं और विवादों से दूर रहें। बुद्धि व विवेक से काम करें। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। सामाजिक क्रियाकलापों में आपकी गतिविधियों बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर विभिन्न जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ेगा।
मिथुन
सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। पर्यटन में लापरवाही न करें। दांपत्य जीवन में कठिनाई का अनुभव करेंगे। विवाहेत्तर संबंधों को लेकर थोड़े असहज हो सकते हैं। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। टालमटोल की प्रवृत्ति के कारण काम बिगड़ सकते हैं।
कर्क
धन संबंधित परेशानियां सुलझ सकती हैं। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिये दिन शानदार है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। दूसरों के दबाव में आकर काम न करें। वरिष्ठ आपके काम की प्रशंसा करेंगे।
कर्क
राजनीति से दूर रहें। आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से मन हतोत्साहित हो सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। एसिडिटी और सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है। अपने विचारों को सकारात्मक बनाये रखें। शाम के समय परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
कन्या
आगामी लक्ष्यों को लेकर थोड़े संशय में आ सकते हैं। जॉब में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। शिक्षा में आ रही परेशानियों का निवारण होगा। जॉब में बदलाव को लेकर जल्दबाज़ी न करें। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे।
तुला
उत्साह और प्रसन्नता के समाचार प्राप्त होंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर धन खर्च होगा। आज आप आराम के मूड में रहेंगे। विवादों को समझदारी पूर्वक सुलझाने में सफलता मिलेगी। जिन लोगों का वजन बढ़ा हुआ है उनको स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
वृश्चिक
परिवार के हित को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आज मूवीज और मनोरंजन में समय बीत सकता है। तकनीकी संबंधी परेशानियों का निवारण होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
धनु
आय में कमी आ सकती है। पार्टनर के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। जॉब में आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा। पूर्व में लिए गए निर्णयों के कारण हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान अच्छी बनेगी। मन की चंचलता दूर होगी।
मकर
आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। अचानक आये खर्चों में कमी आयेगी। आपका मन शान्त रहेगा। धन संबंधित समस्या सुलझ सकती है। कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आय के नये साधनों में वृद्धि होगी।
कुंभ
आयात-निर्यात से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। आंखों में दर्द और जलन की समस्या हो सकती है। रात के समय यात्रा करने से बचें। ऑनलाइन ठगी का सामना करना पड़ेगा। घरेलू परेशानियों के उलझने के कारण आज कार्यक्षेत्र में ध्यान कम रहेगा।
मीन
रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। जॉब में काम का दबाव बढ़ने के बावजूद उसे संभाल लेंगे। शेयर मार्केट के बड़ी धनराशि निवेश कर सकते हैं। विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षित रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।
